Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल 2021: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    आईपीएल 2021: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया. मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ, ये पहली बार है जब आरसीबी ने सीजन का पहला मुकाबला अपने नाम किया है. इससे पहले 2007, 2017 और 2019 में बैंगलोर की टीम को सीजन का पहला मैच खेलते हुए हार का मुंह देखना पड़ा था.

    मुम्बई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलोर के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. बेंगलोर की ओर से एबी डिविलियर्स ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा ग्लैम मैक्सवेल ने 39 और कप्तान विराट कोहली ने 33 रनों की पारी खेली. मुम्बई की ओर से मार्को जेनसन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए. मुम्बई की टीम लगातार आठवें सीजन में अपने पहले मैच में हारी है.

    इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुम्बई ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. उसके लिए क्रिस लिन ने सबसे अधिक 49 रन बनाए. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31, ईशान किशन ने 28 रनों का योगदान दिया.

    बेंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने पांच विकेट लिए जबकि जेमिसन और सुंदर को एक-एक सफलता मिली. पटेल ने अंतिम ओवर में एक भी रन नहीं दिया जबकि तीन विकेट हासिल किए. इस ओवर में मुम्बई के कुल चार विकेट गिरे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 7 विकेट से मात
    Next Article अंगूरी भाभी को हुआ कोरोना, दो दिन के लिए रोकी गई भाभीजी घर पर हैं की शूटिंग

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.