Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 256 नए केस आये, 3 की मौत
    Breaking News Headlines झारखंड

    जमशेदपुर में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 256 नए केस आये, 3 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 256 नए केस आये, 3 की मौत
    जिला प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पूर्वी सिंहभूम जिले में आज रिकार्ड 256 कोरोना मरीज मिले। 3की मौत की खबर है। सबसे अधिक40 मरीज मानगो में पाये गये। कदमा में 38 ,सोनारी में 19 विष्टुपुर में 25 मरीज मिले। कल 204 मरीज जमशेदपुर में मिले थे।
    कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और चिंता की खबर सामने आई है। पिछले एक हफ्ते के अंदर दिल्ली एम्स के कई डॉक्टर्स समेत 32 हेल्थ वर्कर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। एक दिन पहले ही दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के 37 डॉक्टर्स संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर गंगाराम हॉस्पिटल के डायरेक्टर से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।

    छत्तीसगढ़ देश का सबसे संक्रमित राज्य

    देश में एक्टिव रेट के मामलों में छत्तीसगढ़ देश का सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हो गया है। यहां सबसे ज्यादा 16.7% मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां 16.1% एक्टिव केस हैं।
    छत्तीसगढ़ के कोरोना आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक यहां 4 लाख 7 हजार 231 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 34 हजार 543 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,563 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 68 हजार 125 यानी 16.7% मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
    महाराष्ट्र में अब तक 32 लाख 29 हजार 547 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 26 लाख 49 हजार 757 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 57 हजार 28 मरीजों की मौत हो गई। 5 लाख 21 हजार 317 यानी 16.1% मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। चंडीगढ़ का एक्टिव रेट 10.6% और पंजाब का 10% है। देश में मरीजों के मिलने की रफ्तार भी बढ़कर 9.21% हो गई है। मतलब अब हर 100 लोग में 9 कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं।
    गुरुवार को रिकॉर्ड 1.31 लाख मरीज मिले
    देश में कोरोनावायरस से हर दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रोज संक्रमण के मामलों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर लगा अपमानित करने पर भाजपा आक्रोशित, थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.