Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर लगा अपमानित करने पर भाजपा आक्रोशित, थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर लगा अपमानित करने पर भाजपा आक्रोशित, थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर लगा अपमानित करने पर भाजपा आक्रोशित, थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

    जमशेदपुर। शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह के फ़ोटो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर साकची गोलचक्कर पर असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्टर चिपकाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी मिलने पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर जिला प्रशासन की लापरवाही पर जमकर नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समेत काफी संख्या में आमजन साकची गोलचक्कर पर जुट गए और इस घटना की कड़ी निंदा की।

     

     

    साकची थाना में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए गुंजन यादव ने कहा कि साकची गोलचक्कर पर गृहमंत्री अमित शाह के फोटो में छेड़छाड़ कर अभद्र वाक्य के साथ पूरे गोलचक्कर पर चिपकाया गया एवं रास्तों पर पोस्टर बिखड़े पड़े थे। घटना की जानकारी मिलने पर दूरभाष के माध्यम से एडीएम लॉ एंड आर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं साकची थाना प्रभारी को अवगत कराया। इस घटना पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं के संग साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। कहा कि दोषियों को गिरफ़्तार करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया गया है।

     

     

    वहीं, साकची गोलचक्कर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की गयी है। उन्होंने कहा कि इस समय नवरात्र का समय चल रहा है, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी का पर्व भी आने वाला है। ऐसे समय मे एक विशेष वर्ग द्वारा ऐसे देशद्रोही कृत्य करना साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शहर के वातावरण को दूषित करने का प्रयास किया गया है।

    इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, रमेश हांसदा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, राजीव सिंह, रॉकी सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मनोज वाजपेयी, बिनोद राय, राजू सरदार समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिव्यांग बॉबी डे को मिला कुणाल षाड़ंगी का सहारा, सौंपा गया व्हीलचेयर
    Next Article जमशेदपुर में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 256 नए केस आये, 3 की मौत

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.