Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, शामिल हुए मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, शामिल हुए मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, शामिल हुए मुख्यमंत्री
     
    तीन हज़ार मोटरसाइकिल में पांच हजार कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, भारत माता की जय के नारों से सड़कें रही गुंजायमान।
     
    समुचित विकास के लिए, समृद्धि के लिए जरूरी है फ़िरसे मोदी सरकार: सीएम रघुवर दास
     
    युवाओं की असीम ऊर्जा के इंद्रधनुष पर 2019 का भारत उदय होगा : दिनेश कुमार
    शनिवार, जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली निकालकर आगामी लोकसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु हुंकार भरी। महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के दिशा-निर्देश पर करीब तीन हज़ार मोटरसाइकिल एवं पांच हज़ार से ज्यादा कार्यकर्ताओं का हुजूम पार्टी के ध्वज एवं टोपी लगाकर सड़कों पर उतरा एवं पार्टी के मिशन 2019 के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए रैली में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद’, ‘भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए पूरे सड़कों को गुंजायमान कर दिया। रैली जिस भी रास्ते से गयी उस रास्ते मे स्थानीय निवासियों ने भी जमकर समर्थन देते हुए इस पल को कैमरे में कैद किया। रैली में जमशेदपुर पूर्वी अधीन सभी मंडलों के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के संग सभी मोर्चा के पदाधिकारियों व महिलाओं ने रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
    सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में हुआ महाजुटान: भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कार्यकर्ता टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में एकत्रित हुए। पार्टी की ओर से आयोजन स्थल पर ही स्टेज एवं कुर्सी लगाए गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। उनके विकासुनमोखि सर्वस्पर्शी नीति एवं दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि आज समाज के हर वर्ग में उत्साह का वातावरण है। उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री द्वारा जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लिए देशसेवा सर्वोपरि है। बाकी पार्टियों के लिए परिवार सेवा प्राथमिकता है। समुचित विकास के लिए, समृद्धि के लिए, देश के लिए हमें एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। आपके उत्साह एवं जोश को अनुभव कर रहा हूँ, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी सामर्थयवान कार्यकर्ताओं के बल पर लोकसभा के चुनावों में जमशेदपुर सहित राज्य की सभी सीटों पर विकास के लिए वीजयी कमल खिलेगा। तेज विकास का सिलसिला एवं विश्व पटल पर भारत का परचम निरंतर लहराने के लिए जरूरी है अबकी बार फिर मोदी सरकार।
    वहीं, उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि रैली में शामिल युवा कार्यकर्ता का आत्मविश्वास एवं उत्साह चरम सीमा पर है। आज केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीति से युवा वर्ग समेत सभी वर्गों में हर्षोल्लास का माहौल है। आज देश का युवा नरेंद्र मोदी की नई नीति एवं नई रीति का पक्षधर है। युवाओं के ऊर्जा के इंद्रधनुष पर 2019 का भारत उदय होगा। युवाओं ने बदलते भारत की स्पष्ट तस्वीर देखी है, हमने जमशेदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार कार्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हम अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे एवं 2019 में भारी बहुमत से जमशेदपुर की सीट पर वीजयी पताका लहराकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।
    पार्टी के रंगों से सुसज्जित बाइक पर सवार हुए मुख्यमंत्री: मुख्यमंत्री रघुवर दास पार्टी के रंग एवं ध्वज से सुसज्जित बाइक पर सवार हुए। इस दौरान चालक की भूमिका में महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार थे, पिछले सीट पर बैठे मुख्यमंत्री रघुवर दास पार्टी के झंडे को हाथ में लिए कार्यकर्ताओं की हौसला बुलंद करते रहे। रैली में मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर भाग लिया।
     
    इन मार्गों से बाइक रैली निकली: रैली सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम (टेल्को) से प्रारंभ होकर बिरसानगर, बारीडीह, सिदगोड़ा, एग्रिको गोलचक्कर के रास्ते गोलमुरी चौक, टिनप्लेट चौक, निलडीह चौक होते हुए ट्यूब कंपनी गेट के रास्ते बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में समाप्त हुई। रैली बर्मामाइंस पहुँचने पर भाजपा नेता रामबाबू तिवारी की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समापन स्थल पर चाय, नास्ता एवं पानी की व्यवस्था की गई थी।
    संचालन पवन अग्रवाल ने किया,विजय संकल्प बाइक रैली में मुख्यरूप से मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, संजीव सिंह,पवन अग्रवाल,कल्याणी शरण,गुरदेव सिंह राजा,मिथिलेश सिंह यादव,खेमलाल चौधरी,रामबाबु तिवारी,चंद्रशेखर मिश्रा,कमलेश सिंह,कुलवंत सिंह बंटी,गुंजन यादव,हलधर नारायण साह,भूपेंद्र सिंह,अमरजीत सिंह राजा,सत्यप्रकाश सिंह,राकेश सिंह,काजू सांडिल्य,पुष्पा तिर्की,सुशांतो पांडा,राजपति देवी,सतबीर सिंह सोमू,बोलटू सरकार,रमेश नाग,संतोष ठाकुर,पप्पू मिश्रा,प्रोबिर चटर्जी राणा,दीपक झा,ध्रुव मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,टुनटुन सिंह,अमिश अग्रवाल,अभिषेक सिंह,विकास शर्मा,विराट कुमार,सन्नी संघी,मृत्युंजय यादव,मनीष पांडे,सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी,सीमा दास,ममता सिंह,लक्ष्मी मिर्धा,भारती सिंह,सरस्वती देवी,लक्ष्मी यादव,बंटी सिंह,संजय शर्मा,आकाश सिंह,मोंटी अग्रवाल, बंटी अग्रवाल समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर रेलवे ने जारी किया निर्देश
    Next Article रांची उलगुलान रैली में राहुल गांधी के बोल

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.