Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुल निर्माण संघर्ष समिति द्वारा झारखंड सरकार के कई मंत्री व विधायको को लिखित मांग पत्र भी दिया गया है,पर अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है
    Breaking News झारखंड

    पुल निर्माण संघर्ष समिति द्वारा झारखंड सरकार के कई मंत्री व विधायको को लिखित मांग पत्र भी दिया गया है,पर अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारबेंदिया पुल निर्माण संघर्ष समिति जामताड़ा ने समाहरणालय के समक्ष पुल निर्माण हेतु एक दिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने किया. धरना कार्यक्रम के बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम मांग पत्र सौंपा.

    इस मौके पर पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने कहा कि जामताड़ा और निरसा (धनबाद) के बीच बराकर नदी में विगत 13 वर्ष पूर्व पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, जिसकी लागत लगभग 36 करोड़ रुपये थी.

    कहा कि 58 पिलर से बनने वाला झारखंड का सबसे लंबा पुल है, जिसका कार्य प्रगति के दौरान ही पानी के तेज बहाव से पांच पिलर गिर गया था. यह पुल संथाल परगना के साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, पाकुड़, दुमका और जामताड़ा को नेशनल हाईवे जीटी रोड से जोड़ने वाला पुल एकमात्र सपना बनकर रह गया है.

    ग्रामीणों का कहना है कि 13 वर्ष से सरकार पुल की जांच के नाम पर टालमटोल कर रही है. नदी किनारे बसने वाले बिरग्राम, श्यामपुर, मेंझिया, बेल्डीह, किताझोर, चालना, शहरजोरी, दूलाडीह, लाधना, निलदाहा, चेंगायडीह , गोखलाडीह आदि गांव के लोगों को निरसा धनबाद रोजी रोजगार करने, स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं, इलाज में जाने के लिए धनबाद, रांची जाना पड़ता है.

    लेकिन घाट पर अधूरा पुल होने से ग्रामीणों मैथन होते हुए निरसा जाना पड़ता है, जिसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर है. अगर इस बरबेंडिया घाट पर पुल बन जाने से जामताड़ा और निरसा धनबाद की दूरी घटकर 25 किलोमीटर हो जाएगी. दोनों तरफ से पुल का छत तैयार होकर आगे बढ़ रहा था. आधा से अधिक कार्य पूरा हो चुका है.

    ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार पुल निर्माण का कार्य शुरू करती है तो बहुत कम समय में यह अधूरा काम पूर्ण हो सकता है. गिरे हुए 5 पिलर के स्थान पर तेजी से नया पिलर देकर काम शुरू कराया जाए तो बहुत कम समय में पुल बनकर तैयार हो जाएगा. रोजाना हजारों लोगों को नाव से नदी पार कर जाना पड़ रहा है. कई बार नदी में नाव डूबने की स्थिति हो चुकी है. लोग जान हथेली पे रख कर नाव पर सवार होते हैं.

    पुल निर्माण संघर्ष समिति द्वारा झारखंड सरकार के कई मंत्री व विधायको को लिखित मांग पत्र भी दिया गया है. मगर अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है.

    कहा कि कोरोना वायरस महामारी के समय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं स्थानीय विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी को बराकर नदी के बारबंदिया नदी घाट पर कार्यक्रम के दौरान मेमोरेंडम देकर अधूरे पूल निर्माण को पूरा करने का मांग किया गया था, जिसपर उन दोनों ने नए सत्र 2021 में पुल का निर्माण कार्य शुरू कराकर पूर्ण कराने का वादा किया था. मगर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

    इस अवसर पर पुल निर्माण संघर्ष समिति के सचिव मोहम्मद रफीक अंसारी , दीपक कुमार महतो , मोटा मुर्मू , दीपेन मण्डल, मनोज कुमार महतो , सरफराज आलम अंसारी , तरन्नुम यासमीन , अहमद हुसैन , अजय महतो , जियाराम महतो , धनंजय महतो , अंबिका महतो , हेमंत सिंह , मंटू महतो , मुख्तार अंसारी , गुलाम सरवर , सोहराब अंसारी , जाहिद हुसैन , विवेक कुमार महतो , तपन कुमार महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिले के सभी कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अपनी सेवा कार्य से राष्ट्र सेवा में लगने का किया आह्वान
    Next Article बिरसानगर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना किसके इशारे पर रुका? होने लगी सरकार की किरकिरी

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.