ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजित
हमें उत्सव मनाने की नहीं कार्य करने की जरूरत है: ममता प्रियदर्शी
महिला मंच को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत:रश्मि सिंह
ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ममता प्रियदर्शी आईएफएस ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से मंच महोत्सव के साथ-साथ महिलाओं में प्रतिभा लाने की आवश्यकता है ये कार्य ब्रह्मर्षि विकास मंच की महिला प्रकोष्ठ कर सकती है हर महिला को परिपूर्ण करने की जिम्मेदारी महिला मंच को लेने की जरूरत है हमारे समाज में हर तबके के लोग रहते हैं जरूरत है उनमें आत्मविश्वास भरने की उन्होंने महिलाओं से आवाहन करते हुए कहा कि बच्चे में प्रतिभा जागृत करने का काम भी हमें करने की आवश्यकता है आज यह आवश्यकता हो गई है कि पहले हमें अपने घर में रोशनी करनी होगी फिर बाहर भी हम मंच के माध्यम से रोशन करेंगे उन्होंने कहा कि हमें उत्सव मनाने की नहीं कार्य करने की जरूरत है
ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के कार्यक्रम को संबोधित संबोधित करते हुए राष्ट्र संवाद के प्रबंध संपादक रश्मि सिंह ने कहा कि महिला मंच को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है सभी महिलाओं मिलकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लें
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अतिथियों का स्वागत और प्रतिभाओं को सम्मान भी किया गया
अतिथियों का सम्मान महिला मंच के पदाधिकारी मंच के अध्यक्ष विमला सिंह व अन्य ने किया
संस्थापक अध्यक्षा डॉ अनीता शर्मा ने स्वागत भाषण के दौरान महिलाओं के उत्थान से संबंधित बातों को रखा मुख्य संरक्षक उर्मिला सिंह को मंच ने किया स्वागत उनके साथ संरक्षक शोभा सिंह का भी हुआ सम्मान अन्नू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान अपनी बातों को ही रखा समारोह में न्यूज एलेवेन की अन्नी अमृता प्रभात खबर की रीमा डे को सम्मानित किया गया
मंच का संचालन पुष्पा पांडे ने किया
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू राय शकुंतला मंजू तिवारी रश्मि सिंह अंकिता चंद्रा बिंदु कुमारी के साथ सभी महिला पदाधिकारियों ने अपना बहुमूल्य समय दिया अध्यक्ष विमला सिंह ने मंच के महासचिव अनिल ठाकुर को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया