Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में ममता बनर्जी पर हमले की जिक्र नहीं
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में ममता बनर्जी पर हमले की जिक्र नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2021Updated:March 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने के संबंध में चुनाव आयोग को शुक्रवार को एक रिपोर्ट सौंपी है. बंगाल सरकार द्वारा चुनाव आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट में चार-पांच लोगों के हमले का जिक्र नहीं किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया. हालांकि उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर भारी भीड़ की मौजूदगी का हवाला दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां पर घटना हुई वहां का कोई स्पष्ट फुटेज उपलब्ध नहीं है. नंदीग्राम सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बिरूलिया बाजार में बनर्जी चोटिल हो गयी थीं. बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चार-पांच लोगों के धक्के में वह चोटिल हो गयी थीं.

    जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में एक दुकान में सीसीटीवी लगा था, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था. स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों की मिली-जुली राय आयी है. इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है.

    नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के कारण ममता बनर्जी गिर गयी थीं. जिससे उनके बाएं पैर और कमर में चोट आ गयी थी. घटना के बाद चुनाव आयेाग ने मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय, विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे से शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट देने को कहा था.

    आयोग ने रिपोर्ट में ओर ज्यादा विवरण मुहैया कराने को कहा है. उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव से शनिवार शाम तक जानकारी मुहैया कराने को कहा गया है. चूंकि दोनों पर्यवेक्षक शुक्रवार को यात्रा पर थे इसलिए उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए शनिवार शाम तक का वक्त देने की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरश्मि देसाई की ब्लैक ड्रेस में हॉट फोटोज देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड
    Next Article संस्था लिटिल डॉप्स एवम अनमोल स्नेहल फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.