Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित साइकिल रैली का उद्घाटन सीएम ने स्वयं साइकिल चलाकर की
    Breaking News झारखंड

    आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित साइकिल रैली का उद्घाटन सीएम ने स्वयं साइकिल चलाकर की

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज खेल निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित “आजादी का अमृत महोत्सव” के मौके पर आयोजित साइकिल रैली का उद्घाटन स्वयं साइकिल चलाकर की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमसभी को गर्व है कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत का लोकतंत्र इन वीर सपूतों की कुर्बानी की ही देन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोकतंत्र को स्थापित करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल, संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, वीर बुधु भगत सहित कई वीर सपूतों ने अहम भूमिका निभायी। आज के दिन मैं इन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित “आजादी का अमृत महोत्सव” का आयोजन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक है। आप सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    मालूम हो कि खेल निदेशालय द्वारा देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह साइकिल रैली मुख्यमंत्री आवास कांके रोड से शुरू होकर प्रेमसंस मोटर्स चौक कांके रोड, रांची कॉलेज, मान्या पैलेस, टीआरआई, करम टोली चौक, पुलिस अधीक्षक आवास एवं गवर्नर हाऊस चौक होते हुए ऑड्रे हाउस तक पहुंचेगी। इस साइकिल रैली का समापन ऑड्रे हाउस में किया जाएगा।

    मौके पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, खेल सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, खेल निदेशक श्री जीशान कमर सहित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सहित अन्य संस्थान के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleई-गुरुकुल में हुनरमंद बन युवा बदल रहे अपनी तकदीर
    Next Article कल्याण गुरुकुल में हुनरमंद बन युवा बदल रहे अपनी तकदीर

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.