शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने किया जलाभिषेक
संवाददाता
बिन्दापाथर/जामताड़ा: महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार पुरा दिन जिले के प्रसिद्ध शिवालय बाबा देवलेश्वर धाम और जिरिधरी मंदिर मोहज़ोड़ी में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। देर रात को शिव बरात बाबा धाम से निकला तो पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा। शिव बरात में शिव-पार्वती के अलावे बिभिन्न देवी देवता एवं भूत-पिशाच, के झांकी के साथ महिला-पुरुष शिवभक्त गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए।बताते चले कि मोहजॉरी में जल निमंत्रण हुआ,जिसके उपरांत पूरे गाजे बाजे के साथ गौरी शंकर की विवाह संपन्न हुआ।मौके पर सपन मंडल,गुरुपद महतो,कालीपद मंडल
गौरी शंकर यादव,आदि मौजूद रहे।

