Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति ने सदस्यों के साथ की बैठक, कहा कुछ लोगों का काम ही है दुष्प्रचार करना
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म संवाद विशेष

    सूर्य मंदिर समिति ने सदस्यों के साथ की बैठक, कहा कुछ लोगों का काम ही है दुष्प्रचार करना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2021Updated:March 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति ने सदस्यों के साथ की बैठक, कहा कुछ लोगों का काम ही है दुष्प्रचार करना

    ■ भारी मतों से निंदा प्रस्ताव हुआ पारित, लोगों में देखा गया आक्रोश।

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की एक बैठक रविवार को सूर्य मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने राजनीतिक संरक्षण प्राप्त असमाजिक तत्वों द्वारा पिछले दिनों हंगामा किये जाने एवं अभद्र व्यवहार की घोर निंदा की। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर का निर्माण जनसहयोग से हुआ है। जिसका सफल संचालन समिति द्वारा किया जा रहा है। मंदिर समिति का प्रत्येक वर्ष ऑडिट होता है। परंतु कुछ नेताओं एवं उनके समर्थक जमशेदपुर में आस्था एवं पर्यटन के रूप में विकसित सूर्य मंदिर धाम की सुंदरता देख विचलित हो गए हैं।

     

     

    राजनीतिक द्वेष की भावना लिए पूर्वी विधायक द्वारा नियुक्त किये गए प्रतिनिधि एवं समर्थकों द्वारा मंदिर परिसर के धार्मिक कार्यों में बार-बार व्यवधान उत्पन्न करने पर माननीय विधायक द्वारा मना ना करना सिद्ध करता है कि विधायक का अपने प्रतिनिधि एवं समर्थकों पर नियंत्रण नहीं है। ये कहीं ना कहीं पूर्वी विधायक के मौन समर्थन को दर्शाता है। संजीव सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति ने अपने धर्मिक आयोजनों से हमेशा ही समाज एवं सनातनी प्रेमियों को जोड़ने का कार्य किया है। आगे भी मंदिर अपने सभी दायित्वों के प्रति गंभीर है।

    महामंत्री गुंजन यादव ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा जनसहयोग के माध्यम से जमशेदपुर में आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर का निर्माण, स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पार्क का निर्माण, बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया गया। जमशेदपुर के लोगों को टहलने के लिए जुबली पार्क एवं खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क ना जाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के मार्गदर्शन में उन सभी आवश्कताओं को पूर्ण करने की दिशा में प्रयास किया गया। परंतु कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों की नजर इस पवित्र स्थल को भी बदनाम करने में लग गयी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोगों को मंदिर निर्माण करने एवं धार्मिक कार्य करने की इक्षा है तो जमशेदपुर में कई मंदिर हैं जिनमें सहयोग की जरुरत है। ऐसे मंदिर पर भी उनका ध्यान जाएं तो सबको खुशी होगी।

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जबसे विधानसभा चुनाव के परिणाम आये हैं जमशेदपुर में कभी सामुदायिक भवन में आदेश पर ताला लग जाता है तो कभी मंदिरों पर ताला लगाने का प्रयास होने लगा है। पूरा शहर इस बात से वाकिफ है कि सूर्य मंदिर को विकसित करने एवं इसे धार्मिक आस्था का केंद्र बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों को झुठलाया नहीं जा सकता है।

    सभा को सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मीकांत सिंह,
    पूर्व विधायक मेनका सरदार, अभय सिंह व अन्य ने संबोधित किया। सभी ने ऐसे कृत्य की निंदा की।

    इस दौरान इस दौरान मंदिर समिति के महामंत्री गुंजन यादव, संरक्षक लक्ष्मीकांत सिंह, शशिकांत सिंह, कमलेश सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, अखिलेश चौधरी, राजेश यादव, कोषाध्यक्ष मान्तु बनर्जी, सचिव विनय भूषण शर्मा, दीपक कुमार, बिश्वनाथ सरकार, रीता मिश्रा, दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, सुशांता पांडा, देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, रमेश हांसदा, खेमलाल चौधरी, कल्याणी शरण, गुरदेव सिंह राजा, राकेश सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संतोष ठाकुर, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, विकाश शर्मा, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार, नीलू झा, ज्योति अधिकारी, निर्मल गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, प्रोबिर चटर्जी राणा, मृत्युंजय यादव ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के महासचिव  अनिल ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व भोजपुरी विकास परिषद् के जागरूकता सह होली मिलन समारोह में संभावित विषय पर चर्चा परिचर्चा हुई
    Next Article भारतीय जनता मोर्चा युवा जिला समित्ति द्वारा बिरसानगर मण्डल जोन नं 11 में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन 

    Related Posts

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.