Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 2 लाख 33 हजार रूपये की की लूट
    अपराध

    हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 2 लाख 33 हजार रूपये की की लूट

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 2 लाख 33 हजार रूपये की की लूट

    नारायणपुर/जामताडा़: हथियार का भय दिखाकर तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुधूडीह के समीप दो लाख तैतीस हजार रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया । घटना शनिवार की सुबह बारह बजे के आसपास की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि एस बी आई ग्राहक सेवा केन्द्र कुरता के संचालक सुमन कुमार पंडित भारतीय स्टेट बैंक नारायणपुर से दो लाख 33 हजार रुपये लेकर बाइक से अपना केंद्र जा रहें थे। वे बुधुडीह ग्राम के पास पहुंचे ही थे कि एक बिना नंबर की अपाची बाइक पर सवार तीन लोग ओवरटेक करके सुमन कुमार पंडित को रोक दिया तथा हथियार का भय दिखाकर लूट को अंजाम देकर अपराधी बुधुडीह की और अपनी मोटर सायकिल से भाग जाने की बात बतायी जा रही है। हल्ला गुल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे तथा अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर के थाना प्रभारी दयाशंकर राय, एसआइ जय प्रकाश एक्का, रंजीत राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की पड़ताल में जुट गई है। पड़ताल के क्रम में पुलिस अधिकारियों की टीम बैंक में लगे सीसीटी वी के फुटेज को भी खंगालाने पहुंची । हालांकि सीसीटीवी फुटेज को पुलिस पहले दिन नहीं देख पाई ।

    सीएसपी संचालक कई बार लूट का हुआ है शिकार : दो पैसे उपार्जन के लिए अपनी पूंजी से बेरोजगार युवक क्षेत्र में विभिन्न बैंकों का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं लेकिन इनके कारोबार पर अपराधियों की बुरी नजर अक्सर पड़ती रहती है। ऐसी एक घटना नहीं बल्कि कई घटनाएं नारयानपुर थाना क्षेत्र में घट चुकी है ।करीब ढाई वर्ष पूर्व मुरलीपहाड़ी के नावाडीह सीएसपी संचालक से भी लाखों रुपए की लूट की वारदात हो चुकी है । ठीक उसी प्रकार छह-सात माह पूर्व बाकुंडिह के सीएसपी संचालक से भी रुपए की छीन तई हो चुकी है । अन्य छोटी-छोटी घटनाएं भी लूट की यहां बहुत सी होती रही है ।

    अपराधियों के मनोबल हैं परवान पर : थाना क्षेत्र में ऐसे लूट की वारदातों को अंजाम देकर भागने में सफल रहे अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए हैं ।पुलिस से गिरफ्तारी की भय उन्हें बिल्कुल नहीं है । दिनदहाड़े व्यस्त सड़क में हथियार के बल पर बिना नंबर प्लेट लगे मोटरसाइकिल से ऐसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को अपराधी अपनी उपस्थिति दिखा कर चले गए ।
    क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी : थाना प्रभारी दयाशंकर राय ने बताया कि लूट की वारदात में जो अपराधी शामिल थे उन्हें बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा | पुलिस ने अपनी पड़ताल आरंभ कर दी है हम एक-एक बिंदु पर गहन जांच कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिविर लगाकर स्कूली बच्चों का खोला जाएगा बैंक खाता
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    August 8, 2026

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    August 8, 2026

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.