Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्रों की संख्या में कमी देख कर डीईओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार
    Breaking News झारखंड

    छात्रों की संख्या में कमी देख कर डीईओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छात्रों की संख्या में कमी देख कर डीईओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार

    नारायणपुर/जामताड़ा: रूटीन बना कर विद्यार्थियों को पढ़ाना सुनिश्चित करें । सभी शिक्षक यदि मन से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से लंबा गेपिंग समाप्त होगा । शिक्षक विद्यालय में खाली समय का सदुपयोग करें । यहां बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए मेहनत करें । यह निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर ने मंगलवार को शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबीया, मुरलीपहाड़ी ,प्लस टू उच्च विद्यालय चैनपुर, मध्य विद्यालय घाटी तथा डोकीडीह के औचक निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों को दिया । आठवीं तथा नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खुलने के दूसरे दिन उनका निरीक्षण इन विद्यालयों में हुआ । वे निरीक्षण की शुरुआत सुबह 9:00 बजे के आसपास ही कर दिए थे । निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया में महज 15 छात्र उपस्थित थे । वही चैनपुर में 134 ,मुरली पहाड़ी में 30 बच्चे ,घाटी में 19 तथा डोकी डीह में महज पांच बच्चे ही उपस्थित थे । चैनपुर विद्यालय में अन्य विद्यालयों की अपेक्षा छात्रों की संख्या बेहतर रहने से उन्होंने शिक्षकों को शाबाशी दी । जबकि शेष चार विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या नामांकन की अपेक्षा बहुत कम रहने के कारण उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई । कहा विद्यार्थियों की संख्या बहुत ही कम है । इतने कम विद्यार्थियों के साथ आप समय गुजार रहे हैं यह अच्छी तस्वीर नहीं है । काम में थोड़ी दिलचस्पी लेकर पढ़ाई के महत्व से विद्यार्थी तथा अभिभावक को अवगत कराएं । यदि यह प्रयोग आप सभी करेंगे तो निश्चित रूप से विद्यार्थियों की संख्या पहले की भांति यहां पहुंचेगी ।उन्होंने कहा विद्यार्थियों का मुख्य आधार निचली कक्षा की पढ़ाई होती है इसमें यदि विद्यार्थी को बेहतर ज्ञान मिल गया तो उनका आगे का परिणाम अच्छा रहेगा । उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाने का टिप्स भी दिया । मौके पर कई शिक्षक उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरी पहली प्राथमिकता हमारा क्षेत्र में शिक्षा का विकास हो:अब्दुल हमीद
    Next Article जामताड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का मामला विधायक ने उठाया

    Related Posts

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.