
अंतराल के बाद फिर शुरू हुई किसान आन्दोलन की चौपाल,आंदोलन की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी: भगवान सिंह
किसान आंदोलन की अनदेखी करना सरकार को महंगा पड़ेगा, किसानों की पीड़ा को समझते हुये तीनो काले कानून को वापस ले सरकार, कहना है भगवान सिंह का जो गोविंदपुर में चौपाल के दौरान जनता को सम्बोधित कर रहे थे।
गोविंदपुर चौपाल के साथ ही लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर किसान आंदोलन की चौपाल शुरू हो गयी। बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो व किसान मजदूर एकता मंच के संयुक्त तत्वधान तथा भगवान सिंह के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में एक बार फिर बड़ी संख्या में किसान बिल विरोधी लोगो ने उपस्थिति दर्ज करायी।
जनता को जागरूक करने के लिये लगायी गयी चौपाल में कई लोगों ने संबोधित किया गया। यहां तक कि कुछ राहगीरों ने भी चौपाल में आकर अपने विचार साझा किये।
भगवान सिंह ने कहा चौपाल के माध्यम से वे प्रधानमंत्री को यह बताना चाहते हैं कि किसानों व देश की भोली भाली जनता को परेशान करने से कोई लाभ नहीं होने वाला। जहां तक रही आंदोलन की बात तो वे लोग आंदोलन इस प्रकार को चला रहे हैं कि आंदोलन से किसी भी आम जनता को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने भी अपने विचार साझा किये।
मंच का संचालन जसवंत सिंह जस्सू कर रहे थे जबकि कार्यक्रम में मनदीप सिंह, बाबू नाग समेत कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। चौपाल में हरजिंदर सिंह, हीरा सिंह, सरबजीत सिंह, रंजीत दीपक, विक्रम कुमार, सुमित रॉय, सुजॉय रॉय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

