Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका ने सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका ने सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका ने गुरुवार को सीरिया में एक हवाई हमले को अंजाम दिया. दो अधिकारियों ने रायटर को बताया कि इराक में अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ रॉकेट हमलों की प्रतिक्रिया है.

    बताया गया कि अमेरिका ने यह हवाई हमला ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर किया है. अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस एयर स्ट्राइक को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंजूरी दी थी.

    एक अधिकारी ने कहा कि यह एयर स्ट्राइक इराक में हाल में हुए रॉकेट हमलों के जवाब में की गई. बीते कुछ वर्षों में कई बार जवाबी अमेरिकी सैन्य हमले हुए हैं. 2019 के आखिर से अमेरिकी सेनाओं ने रॉकेट हमलों के जवाब में इराक और सीरिया में कटिब हिजबुल्लाह मिलिशिया समूह के खिलाफ बड़े हमले किए.

    एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया है उसका इस्तेमाल शिया आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा था जिसने हमले किए थे.

    इससे पहले पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई एक सैन्य प्रतिक्रिया थी, जिसे कूटनीतिक उपायों को ध्यान में रखते हुए सहयोगियों के साथ सलाह मशविरे भी लिये गये. वहीं नोट्रे डेम लॉ स्कूल में प्रोफेसर मैरी एलेन ओÓकोनेल ने अमेरिकी हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के रूप में आलोचना की.

    इराक में अमेरिका ने 2,500 कर्मियों तक सीमित कर दिया है. अब इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ चल रहे अभियानों में इराकी बलों के साथ युद्ध अभियानों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. गौरतलब है कि खुद को सरया अवलिया अल-दम कहने वाले शिया आतंकवादी समूह ने 15 फरवरी के हमले की जिम्मेदारी ली थी. एक हफ्ते बाद बगदाद के ग्रीन जोन में एक रॉकेट हमला अमेरिकी दूतावास परिसर को निशाना बनाया गया था लेकिन किसी को चोट नहीं पहुंची.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने एलएसी पर नहीं खोई अपनी कोई भी जमीन: विदेश मंत्रालय
    Next Article बिहार के नवादा में पागल हाथी ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौत

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.