Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुजुर्गों और बीमारों को 1 मार्च से लगेगी कोरोना वैक्सीन टीका, जाने नियम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बुजुर्गों और बीमारों को 1 मार्च से लगेगी कोरोना वैक्सीन टीका, जाने नियम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मार्च यानी सोमवार से टीका लगने लगेगा। देश के सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त लगेगा। प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन का पैसा देना होगा। इसकी कीमत क्या होगी, इस पर सरकार जल्द फैसला लेगी। आम लोगों के लिए टीकाकरण के इस चरण को केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दी। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि कोरोना से बचाव की वैक्सीन 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। केंद्र के 60 साल से ज्यादा के मंत्री अगर सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाएंगे तो उन्हें इसका दाम चुकाना होगा

    टीके की एक डोज की कीमत पर टीका बनाने वाली कंपनियों और प्राइवेट अस्पतालों से बात की जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से जब पूछा गया कि क्या लोगों को देश में लग रहे दो टीकों में से किसी एक को चुनने की आजादी होगी, तो उन्होंने यही कहा कि देश में लग रहे दोनों टीके- सीरम के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सिन, दोनों ही कोरोना पर प्रभावी हैं।

    60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जुझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन। इनकी तादाद 27 करोड़ है। अभी इस बारे में नियम तय होने हैं, लेकिन टीका लगवाने वाले को को-विन ऐप डाउनलोड कर उसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्र आदि तय करने के लिए सरकार वोटर ID या आधार कार्ड से डेटा लेने पर विचार कर रही है। अन्य ID का विकल्प भी मिलेगा।

    को-विन ऐप में यह सुविधा मिलने जा रही है कि लोग टीका लगवाने के लिए घर के पास का केंद्र और तारीख चुन सकें। सरकारी और प्राइवेट सेंटर चुनने का विकल्प मिलेगा।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स ने केंद्र सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया है और कहा है कि यह बहुत पॉजिटिव अप्रोच है। इससे वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ेगी और हमारे टारगेट ग्रुप जल्द से जल्द कवर हो पाएंगे। एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर एम. सी. मिश्रा ने कहा कि यह सही फैसला है। चूंकि हेल्थकेयर वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से सामने नहीं आ रहे हैं और दूसरी तरफ लगभग 27 करोड़ की आबादी वैक्सीनेशन के लिए इंतजार कर रही थी। अब उनके लिए रास्ता खुल गया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन स्वैच्छिक है, इसलिए जबरदस्ती नहीं कर सकते। जिन्हें लेनी है वे तो वैक्सीन लेने आ गए, जिन्हें नहीं आना है वो अभी भी बचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग जरूरतमंद हैं, उनका वैक्सीनेशन जरूरी है। डॉक्टर एम. सी. मिश्रा ने कहा कि 45 से 60 साल की उम्र के लोगों से वैक्सीन के एवज में कुछ पैसे लिए जाने की योजना है, हालांकि यह उनके ऊपर है। अगर वे चाहें तो पैसे दें, नहीं तो नहीं भी दें।

    वहीं इस बारे में गोयल हॉस्पिटल एंड यूरोलॉजी सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा कि जो लोग बीमार हैं, उनके लिए तो वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है क्योंकि को-मॉर्बिडिटी की वजह से उन्हें संक्रमण होने पर ज्यादा खतरा है। ऐसे लोगों का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन होना चाहिए। सरकार का यह फैसला कारगर साबित होगा और देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर को शामिल करना अच्छी बात है, इससे लोगों के पास ऑप्शन होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश टिकैत का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर संसद कूच का आह्वान
    Next Article ट्रेन से आने वाले 75 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने लिया नमूना

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.