Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:उप विकास आयुक्त
    Breaking News झारखंड

    मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रमिको को उपलब्ध कराऐं रोजगार:-उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.)*

    ■ *सभी गांव में कम से कम 5-6 योजना संचालित करे सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी*

    ■ *अधिक से अधिक श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराएं:-उप विकास आयुक्त जामताड़ा*

    ■ *उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने मनरेगा/प्रधानमंत्री आवास के तहत चल रही योजना की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया*

    उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने मनरेगा/प्रधानमंत्री आवास के तहत चल रही योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आहूत किया गया।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि मनरेगा का उदेश्य रोजगार का सृजन करना है और इस कार्य में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    साथ ही कहा की अधिक से अधिक श्रमिको को प्रत्येक दिन रोजगार उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शुन्य मास्टर रोल नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में उप विकास आयुक्त जामताड़ा ने कहा कि मनरेगा योजना का उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवाकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इसको लेकर सभी विभागीय पदाधिकारी अपने अपने विभाग की लंबित सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि रोजगार सृजन हो सके एवं श्रमिकों को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

    इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए निदेशित किया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक गांव में 5-6 योजनाओं से गांव वासियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे तथा दिए गए लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    *सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करें*

    समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अपने प्रखंडों में बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करें। प्रखंडों में संचालित योजनाओं के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रमिकों को लाभान्वित करें ताकि उनको आत्मनिर्भर बनाया जा सके तथा दिए गए लक्ष्य को ससमय पूर्ण करेंगे। प्रखंडों में चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लिया गया तथा आवंटित कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि मजदूरों का मजदूरी ससमय भुगतान करे ताकि ताकि संबंधित को परेशानी ना हो।

    मौके पर डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नारायणपुर, श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव, नाला, श्री कौशल कुमार, फतेहपुर, श्री मुकेश कुमार बाउरी,करमाटान्ड श्रीमती पल्लवी सिन्हा, कुंडहित गिरवर मिंज, परियोजना अर्थशास्त्री, श्री अनूप कुमार, सभी प्रखंड के बीपीओ सहित संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के प्रबंधन समिति की बैठक
    Next Article विधायक इरफान अंसारी के अथक प्रयास से कांग्रेस नेत्री सकीना बीवी का भतीजा सकुशल घर वापस लौटा

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.