Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकियों की सबसे बड़ी दुश्मन है मोदी सरकार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आतंकियों की सबसे बड़ी दुश्मन है मोदी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जो किया, 12 दिनों के बाद भारतीय वासुसेना के जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब सर्जिकल स्‍ट्राइक के जरिए दिया. भारत ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पीओके में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के करीब 12 ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय वासुसेना की इस कार्रवाई में 200 से 300 आतंकियों को मार गिराया गया. भारतीय वायुसेना ने सोमवार को सुबह 3.45 बजे पीओके में घुसकर 12 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसमें जैश, हिज्बुल और लश्कर के कई आंतकियों को ढ़ेर कर दिया.

    लगभग ढ़ाई साल पहले उरी के बाद कश्मीर के पुलवामा में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया. पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले के बाद दो टूक कहा था कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और इस हमले का जवाब दिया जाएगा. पीएम मोदी ने जैसा कहा, वो एक बार फिर करके साबित कर दिया. पीएम मोदी के कार्यकाल में सेना ने ये तीसरा बड़ा सर्जिकल स्टाइक कर ये बता दिया कि जो भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

    मोदी सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं. हमले के बाद पूरे भारत की मांग थी कि आतंकी हमले और हमले के बाद हुई मुठभेड़ में मारे गए जवानों की शहादत का बदला लिया जाए. पीएम मोदी ने कहा था कि हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है. आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये धरती गवाह है कि मां भारती की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. इस हमले के बाद उन्होंने कहा था कि सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है. आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को कड़ा संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा.

    म्‍यांमार की सीमा से पहला सर्जिकल स्‍ट्राइक
    मोदी सरकार ने बनने के बाद भारतीय जवानों ने पहली बार 9 जून 2015 में म्‍यांमार की सीमा से लगते इलाके चंदेल में सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी. इससे पहले 4 जून एनएससीएन-के के उग्रवादियों ने मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला कर 18 जवानों की हत्‍या कर दी थी. इसका जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने यह सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी. उस वक्‍त इस इलाके की कमान मौजूदा जनरल बिपिन रावत के ही हाथों में थी. इस पूरे मिशन को करीब 72 स्‍पेशल कमांडो ने अंजाम दिया था. इन जवानों ने म्‍यांमार के अंदर घुसकर उग्रवादियों को ढेर किया था और उनके कैंपों को ध्‍वस्‍त कर दिया था. इसी तर्ज पर ही पाकिस्‍तान में भी सर्जिकल स्‍ट्राइल करने का फैसला किया गया था.

    उरी हमले के बाद दूसरा सर्जिकल स्‍ट्राइक
    18 सितंबर 2016 को आतंकियों ने उरी में सेना के कैंप पर बड़ा हमला किया था. इस हमले में 19 जवान शहीद हुए थे. हमले के बाद मोदी सरकार ने कहा था कि आतंकियों को इसका करारा जवाब दिया जाएगा. इसके 10 दिन बाद ही 28-29 सितंबर की रात को पीओके में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों के कैंपों को उड़ा दिया था. सेना के इस वीरता भरे ऑपरेशन में एक भी जवान शहीद नहीं हुआ था. भारतीय सेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी, वो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की निगरानी में ही हुई थी. इस मिशन को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था. सेना की इस ऑपरेशन में सफलता के बाद इसके बारे में खुलासा किया गया था. (साभार)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुमार विश्वास का तंज, ‘सबूत मांगनेवालों को दे देना 100 ग्राम बम’
    Next Article सरकार का बयान- बालाकोट में की एयर स्ट्राइक, जैश के जेहादी-ट्रेनर-कमांडर सब ढेर

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.