Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PoK पर भारत ने गिराए 1000 किग्रा बम,250-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    PoK पर भारत ने गिराए 1000 किग्रा बम,250-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना के पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की खबरें आ रही हैं. ख़बरों के मुताबिक आज तड़के वायुसेना के मिराज विमानों ने PoK के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में जबर्दस्त बमबारी कर आतंकियों के ठिकाने तबाह किए. इस हमले में कितने आतंकी मारे गए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं है. माना जा रहा है कि मारे गए आतंकियों की संख्या 250 से 300 हो सकती है. बता दें कि यह पहली बार है जब शांतिकाल में भारतीय वायुसेना ने सीमा लांघी है. उधर, पाकिस्तानी सेना भारतीय विमानों के PoK में घुसने की बात तो मान रही है, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर को खारिज कर रही है.

    12 मिराज लड़ाकू विमान ने गिराए 1000 किलोग्राम के बम

    जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना के करीब 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसे. इन विमानों ने बालाकोट और चकोटी में एक हजार किलो के बम गिराए. इस हमले में जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया. हमले के बाद विमान भारतीय सीमा में सुरक्षित लौट आए. बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने अपने सुरक्षाबलों को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पुलवामा आतंकी हमला के साजिशकर्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा और सेना अपने हिसाब से कार्रवाई करेगी.

    पाक सेना के प्रवक्ता ने भारत पर लगाया आरोप

    भारत पर सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले ट्वीट में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर एक ट्वीट में लिखा है कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी. उन्होंने आगे लिखा है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा ठीक समय पर प्रभावी जवाब दिया गया. उन्होंने जानकारी दी है कि घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, भारतीय वायुसेना की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी और बढ़ी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकी ठिकानों पर भारतीय एयर फोर्स ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article भारतीय वायुसेना को सलाम:राहुल गांधी

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.