Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश को बेचने वाला बजट,आत्मनिर्भर नहीं आत्म-बिक्री बजट:सीएम
    Breaking News झारखंड

    देश को बेचने वाला बजट,आत्मनिर्भर नहीं आत्म-बिक्री बजट:सीएम

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★देश को बेचने वाला बजट,आत्मनिर्भर नहीं आत्म-बिक्री बजट..*
    *★केंद्र सरकार निजीकरण के रास्‍ते पर जा रही है..*
    *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    ====================
    *रांची*
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लोक सभा में पेश केंद्रीय बजट 2021-2022 देश को बेचने वाला बजट है। यह आत्मनिर्भर की जगह आत्म- बिक्री बजट अधिक प्रतीत होता है। केंद्र सरकार देश की सारी संपत्ति बेचने में तुली हुई है। एयरपोर्ट, रेलवे, बंदरगाह सब कुछ बिक ही जायेगा तो फिर देश के पास अपनी सम्पत्ति क्या रह जायेगी? बंदरगाह और सरकारी बैंक भी बिक रहे हैं। कई भारतीय उपक्रमों में भी विनिवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    *बजट में रोजगार बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमार पड़े सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयों को पुनर्जीवित करने की कोई योजना केंद्र सरकार लागू नहीं कर सकी। ऐसी सभी औद्योगिक इकाइयों के लिए कोई योजना लागू नही हुई। बजट में रोजगार बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। कोरोना संक्रमण काल में बंद व्यापारिक प्रतिष्ठानों के उत्थान के लिए सरकार ने किसी प्रकार की पहल नहीं की।  केंद्र सरकार ने बजट पेश करने के क्रम में मध्यम वर्ग और ग्रामीण वर्ग के लिए क्रय शक्ति बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया। मोटर वाहन क्षेत्रों को कोई छूट नहीं बल्कि ऑटो पार्ट्स की दरों में वृद्धि की गई है। 

     *केंद्र सरकार निजीकरण के रास्‍ते पर जा रही है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने का ऐलान किया गया है। दो सार्वजनिक बैंकों और एक जनरल बीमा कंपनी का निजीकरण होने वाला है। केंद्र सरकार आज जिस रास्‍ते पर जा रही है, वह सीधा निजीकरण की ओर ले जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल पर 4 रुपये का कृषि सेस लगाया गया है। गरीब और आम आदमी पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। केंद्रीय करों में राज्यों को 41 प्रतिशत हिस्सा देने के बात हुई। यह शायद पहले 30 से 35 प्रतिशत था। अब यह वास्तविकता में कैसे और किस रूप में मिलेगा, वह देखना होगा। नहीं तो, अभी तक तो केंद्र सरकार ने सब कुछ भगवान भरोसे कहकर छोड़ दिया था।

    *चुनाव का रखा गया ध्यान*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि बजट में चुनावी राज्यों का खास ख्याल रखा गया है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम आदि राज्यों के लिए कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया गया है। इन सभी राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। झारखण्ड जैसे पिछड़े राज्य और झारखण्डवासियों को इस बजट से निराशा ही हाथ लगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि बजट क्रांतिकारी है
    Next Article केंद्रीय बजट से रोजगार को खासा बढ़ावा मिलेगा :पवन अग्रवाल

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.