Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंचाई व्यवस्था करने के लिए पंप सेट के लिए विभाग से अनेकों बार लगाई गुहार ,नहीं हुआ फायदा:किसान
    Breaking News झारखंड

    सिंचाई व्यवस्था करने के लिए पंप सेट के लिए विभाग से अनेकों बार लगाई गुहार ,नहीं हुआ फायदा:किसान

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंचाई व्यवस्था करने के लिए पंप सेट के लिए विभाग से अनेकों बार लगाई गुहार ,नहीं हुआ फायदा:किसान

    जामताड़ा| सब का पेट भरता है किसान और सबसे दयनीय स्थिति से गुजरना पड़ता है तो किसानों को| काफी संघर्ष व मेहनत से खेत में फसल उपजाते हैं|ऐसे में कभी प्रकृति का कहर तो कभी कीमतों में ऊंच-नीच होने की वजह से भी किसानों को काफी दयनीय स्थिति से गुजरना पड़ता है|भारत एक कृषि प्रधान देश है|देश का लगभग 64% लोग कृषि कार्य पर ही निर्भर है|वही जामताड़ा जिला का कुंडहित प्रखंड क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है|कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के लिए कृषि के अलावा और कोई दूसरा उपाय नहीं है|कृषि कर ही लोग अपना जीवन यापन करते हैं| ऐसे में सरकार द्वारा दिए गए किसानों को सिंचाई कूप से बहुत हद तक सिंचाई करने में सहूलियत मिली है|लेकिन प्रखंड क्षेत्र के बहुत ऐसे किसान है जिसको सिंचाई करने के लिए विभाग द्वारा सिंचाई कूप तो दिया गया पर सिंचाई कूप से पानी उठाने के लिए खेत सिंचाई करने के लिए सोलर सेट या पंप सेट उपलब्ध नहीं कराया गया है|जिस कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|ऐसा ही एक मामला प्रखंड क्षेत्र के गायपाथर पंचायत के काकड़ाशोला के मलय कुमार माजी का है| मलई कुमार माजी ने कहा उन्हें 2019-20 में मनरेगा के तहत सिंचाई कूप मिला है|इससे उन्हें कृषि करने के प्रति उम्मीद जगी|कहा कि वह टमाटर ,बैंगन ,गोभी सहित आदि रवि फसल की खेती करते हैं |कहा कभी-कभी उनका फसल पंपसेट या सोलर सेट नही रहने कारण आर्थिक स्थिति खराब रहने से दूसरे का मशीन भाड़ा नहीं कर पाते हैं जिससे उनका फसल मर भी जाता है|उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग से अनेकों बार आवेदन देकर गुहार लगा चुके हैं|पर इसका कोई फायदा नहीं मिला है| इस संबंध में मलय ने उपायुक्त से पंपसेट की मांग की है|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 फरवरी को जलसे में शामिल होने के लिए पीर साहब ने की लोगों से अपील
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर विद्युत महाप्रबंधक ,सहायक विद्युत अभियंता, कार्यपालक अभियंता ,कनीय अभियंता,पश्चिमी विधान सभा के कदमा,सोनारी,मानगो के विधायक विद्युत विभाग प्रतिनिधियों के साथ जनता से जुड़े विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.