Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर बूथ पर कमल खिलाने की तैयारी में है भाजपा : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड

    हर बूथ पर कमल खिलाने की तैयारी में है भाजपा : दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ● 26 फ़रवरी से 02 मार्च तक कई कार्यक्रमों से भाजपमय होगी शहर, कार्यकर्ता बनाएंगे मोदी लहर।
    ● जमशेदपुर महानगर भाजपा ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी जानकारी।

    भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुट गयी है। हर बूथ पर भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए जमशेदपुर महानगर भाजपा के अंतर्गत सभी विधानसभाओं के बूथ स्तर तक तैयारियां शुरू हो गयी है। मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत पिछले दस दिनों से पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में स्टीकर और ध्वज लगाए जा रहे हैं। इसके अलावे 26 फ़रवरी से 02 मार्च तक भाजपा के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित महानगर कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय की जानकारी दी। कहा कि दो मार्च तक भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम होने हैं जिसमें प्रत्येक बूथ और मंडल के पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों की भागीदारी रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महानगर भाजपा का फ़ोकस सभी बूथों पर कमल खिलाना है। हम केवल लोकसभा की सीट नहीं, बल्कि सरकार के विकास योजनाओं के बूते हर बूथ पर कमल खिलाने की तैयारियों में जुटे हैं।

    ● 26 फ़रवरी को महानगर भाजपा के सभी बूथों पर “कमल संकल्प दीप” कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान बूथ क्षेत्र में निवास करने वाले सभी भाजपा समर्थकों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थीयों द्वारा अपने घरों के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुनः भाजपा सरकार लाने और शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। बूथ स्तरीय कार्यक्रम के अलावे शहर के चार प्रमुख स्थानों पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। 26 फ़रवरी की शाम साकची गोलचक्कर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में, मानगो गोलचक्कर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरू सिंह की अगुआई में, बारीडीह गोलचक्कर में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल जायसवाल के नेतृत्व में तथा स्टेशन गोलचक्कर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में कमल संकल्प दीप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    ● 27 फ़रवरी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम लोगों के मन की बात के तहत जमशेदपुर के होटल कैनेलाईट में पूर्वाह्न 11 बजे से जमशेदपुर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपतियों, व्यवसायी एवं प्रबुद्ध लोगों से सीधा संवाद का कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोगों से संवाद करेंगे और मोदी सरकार के कार्यकाल पर फ़ीडबैक और सुझाव लेंगे। इस कार्यक्रम के निमित्त प्रबुद्धजनों, उद्योगपतियों और व्यवसाईयों को भाजपा द्वारा आमंत्रण भेजी जा रही है।

    ● 28 फ़रवरी को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम सिदगोड़ा के टाउन हॉल में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होगी। संवाद में जमशेदपुर महानगर भाजपा के सभी मण्डलों और बूथों से पार्टी कार्यकर्ता और आला नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर लगातार भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर नमो मर्चेंडाइज स्टॉल भी होगी। यहाँ से सहयोग शुल्क भुगतान कर कार्यकर्ता नमो अगेन टी-शर्ट, स्टीकर्स, की-रिंग समेत अन्य प्रचार सामग्रियाँ खरीद सकेंगे।

    ● 02 मार्च को विधानसभा स्तरीय कमल संदेश यात्रा का आयोजन होगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाल कर क्षेत्र में दुबारा मोदी सरकार के माहौल तैयार किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के वरीय नेता और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। 02 मार्च को होने वाली इस यात्रा में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का नेतृत्व स्वयं सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इसके अलावे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यक्रम की कमान मंत्री सरयू राय, पोटका विधानसभा में विधायक मेनका सरदार और जुगसलाई विधानसभा स्तरीय मोटर साइकिल जुलूस में सांसद विद्युत वरण महतो नेतृत्व करेंगे। कमल संदेश यात्रा की शुरुआत बूथ से होगी और सभी मण्डलों के एकत्रीकरण स्थल से कार्यकर्ता विधानसभा के भ्रमण को निकलेंगे जो निर्धारित समापन स्थल पर पहुँचकर संपन्न होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के आदर्शों को करें आत्मसात्:हरिबल्लभ सिंह आरसी
    Next Article नोएडा कला महोत्सव 2019 का आयोजन 29-31 मार्च नोएडा के शिल्पग्राम सेक्टर 33 में

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.