Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मुक़ाबला
    Breaking News Headlines खेल

    ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मुक़ाबला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशाखापट्टनम: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा टी-20 मुक़ाबले ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत लिया है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का मौका दिया. पहले बल्लेबाज करते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 127 रनों का लक्ष्य दिया है. जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कुल्टर नाइल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी कराते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 56 रन बनाए. भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके. भारत ने रविवार को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ओपनर केएल राहुल (36 गेंदों पर 50 रन) के अर्धशतक से पहले नौ ओवरों में 76 रन जुटाए. उनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई. महेंद्र सिंह धोनी (37 गेंदों पर नाबाद 29) ने आखिरी ओवरों में टिककर बल्लेबाजी की, लेकिन उनके बल्ले से तेजी से रन नहीं निकले. भारत आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 46 रन ही बना सका. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने उसे सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा 5, ऋषभ पंत 3 और दिनेश कार्तिक व क्रुणाल पांड्या एक-एक रन बनाकर आउट हुए. उमेश यादव दो रन बनाकर आउट हुए. युजवेंद्र चहल ने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल सके. वे धोनी के साथ अंत तक नाबाद रहे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (43 गेंद पर 56) और डीआर्शी शॉर्ट (37 गेंद पर 37) की पारियों की मदद से मैच जीत लिया. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. मैक्सवेल और शॉर्ट की साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया एक समय आसान जीत की तरफ से बढ़ रहा था लेकिन भारत ने शानदार वापसी की. जसप्रीत बुमराह (16 रन देकर तीन विकेट) ने 19वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई. इसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 113 रन कर दिया. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे. उमेश यादव ने भारत की ओर से आखिरी ओवर फेंका. लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया को जीत से नहीं रोक सके. उमेश यादव के इस ओवर में पुछल्ले बल्लेबाजों जाए रिचर्डसन (Jhye Richardson) और पैट कमिंस (Pat Cummins) ने सात-सात रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी. भारत की ओर से बुमराह ने तीन और युजवेंद्र चहल व क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया. उमेश यादव और डेब्यू मैच खेल रहे मयंक मार्कंडेय कोई विकेट नहीं ले सके. उमेश यादव मैच के सबसे महंगे गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर के अपने स्पेल में 35 रन खर्च किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमन की बात में झारखंड का किया गुणगान, पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला : दिनेश कुमार
    Next Article राज्य गठन के 18 साल बाद भी किसानों की तकलीफ कम नहीं हुई :हेमंत सोरेन

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.