Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नक्शा स्वीकृति में खतियान की अनिवार्यता पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने पूछा सवाल, कहा मालिकाना हक और कुछ महीनों मे तीसरे मत का अधिकार दिलाने वाले नेताजी की चुप्पी संदेहास्पद
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नक्शा स्वीकृति में खतियान की अनिवार्यता पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने पूछा सवाल, कहा मालिकाना हक और कुछ महीनों मे तीसरे मत का अधिकार दिलाने वाले नेताजी की चुप्पी संदेहास्पद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नक्शा स्वीकृति में खतियान की अनिवार्यता पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने पूछा सवाल, कहा मालिकाना हक और कुछ महीनों मे तीसरे मत का अधिकार दिलाने वाले नेताजी की चुप्पी संदेहास्पद

    जमशेदपुर। राज्य में बिना खतियान के नक्शों को स्वीकृति नहीं दिए जाने पर भाजपा जिला महामंत्री ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। बुधवार शाम जारी प्रेस-विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह तुगलकी फ़रमान जनता को परेशान करने वाला है। पूछती है जनता आखिर आजादी के पहले का खतियान लाने की इतनी जल्दबाज़ी क्यों? वहीं दुसरी ओर पुर्वी के वर्तमान जनप्रतिनिधि ने लगातार चुनाव प्रचार में और चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता को मालिकाना हक दिलाने, कुछ महीने के अन्दर नगर पालिका, नगर निगम बनाने का झांसा लगातार दे रहे हैं और इन सबके उल्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री के कारनामे पे चुप्पी साढ़े रखना उनके भी नियत और नियती पर अब सवाल करता है। उन्होंने कहा पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा आरआरडीए के केवल म्यूटेशन और रजिस्टर्ड डीड के आधार पर नक्शों को स्वीकृति देने के आग्रह को दरकिनार करते हुए खतियान अनिवार्यता को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे आमजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि अब तक मालिकाना संबंधी कोई ठोस पहल ना होने व अब नक्शा स्वीकृति में खतियान प्रस्तूत करने के नियम से लोगों को मकान, मॉल व अन्य भवन के निर्माण में बड़ी समस्याएं उत्पन्न होगी, जो जनता के साथ सीधा विश्वासघात है। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर जमशेदपुर पूर्वी विधायक के चुप्पी साधने से सिद्ध होता है कि इस निर्णय में उनका मौन समर्थन है। प्रदेश व प्रदेश के बाहर के मुद्दों पर अपना अनावश्यक सुझाव देने वाले जनप्रतिनिधि द्वारा इस मामले में कोई दिलचस्पी ना दिखाना उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों नगर विकास विभाग ने सभी निकायों के नगर आयुक्तों, नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों और क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के सचिवों को इससे संबंधित पत्र भेजकर राज्य में लागू बिल्डिंग बाइलॉज के मुताबिक नक्शा स्वीकृति के लिए म्यूटेशन रसीद व रजिस्टर्ड सेल डीड के साथ संबंधित भूमि के खतियान को अनिवार्य किया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह का 355वां प्रकाशपर्व
    Next Article  सीएससी ओलंपियाड में द्वितीय स्थान पाने वाले ऋतु गोराई को दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.