Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-ईशांत शर्मा की हुई वापसी
    Breaking News Headlines

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-ईशांत शर्मा की हुई वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी. इसमें टीम के नियमित कप्तान कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की वापसी हुई है.

    ईशांत ने साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर कर हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और अच्छी लय में दिखे. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है.

    इसके अलावा चार अन्य खिलाडिय़ों केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईस्वरन, शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को भी स्टैंडबाई खिलाडिय़ों के रूप में टीम में शामिल किया गया है. इन्हें किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में टीम में शामिल किया जाएगा. इनके अलावा नेट बॉलर के तौर पर अंकित राजपूत, आवेश खान, संदीप वॉरियर, कृष्णप्पा गौतम और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है.

    इस दो टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (बांह में फ्रैक्चर), ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (अंगूठे में फ्रैक्चर), तेज गेंदबाज उमेश यादव (मांसपेशियों में खिंचाव) और बल्लेबाज हनुमा विहारी (मांसपेशियों में खिंचाव) के नामों पर चोट के चलते चर्चा नहीं की गई. चेन्नई में खेले जाने वाले शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों (पांच से नौ फरवरी और 13-17 फरवरी) के लिए भारतीय टीम को 27 जनवरी को बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में प्रवेश करना होगा.

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीबीआई ने रेलवे के रिश्वत मामले में दक्षिण दिल्ली के होटल से 2.04 करोड़ रू नकद बरामद किए, अब तक 4.43 करोड़ जब्त
    Next Article एस-400 एयर डिफेंस मिसाइस सिस्टम, ट्रेनिंग के लिए जल्द रूस जाएगी टीम, भारत को इस साल मिलेगा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.