Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाइडन सरकार के आगे अनेक चुनौतियां, इनसे निपटना आसान नहीं: कमला हैरिस
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बाइडन सरकार के आगे अनेक चुनौतियां, इनसे निपटना आसान नहीं: कमला हैरिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने माना कि 20 जनवरी को जो बाइडन के अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद सरकार के सामने आगे कई चुनौतियां होंगी और उन सबसे निपटना आसान नहीं होगा. बता दें कि बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे.

    उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कोविड-19 महामारी के कारण चरमरा रही अर्थव्यवस्था को दुरूस्त करने की होगी. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में तीन लाख 98 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.

    मार्टिन लूथर किंग जूनियर की जयंती पर मनाए जाने वाले डे ऑफ सर्विस के मौके पर सोमवार को एनाकोस्टिया में गैर सरकारी संगठन मार्थाज टेबल में आयोजित कार्यक्रम में हैरिस ने पत्रकारों से कहा, हमें बहुत सारा काम करना है. इन चुनौतियों से निपटना इतना आसान नहीं होगा. हैरिस ने कहा, हमने पहले भी चर्चा की है.

    जो (बाइडन) ने टीकाकरण, कामकाजी लोगों और परिवारों को राहत देने के लिए योजना बताई है. हमें बहुत कुछ करना है. कुछ लोग कहते हैं कि हमारा लक्ष्य बहुत महात्वाकांक्षी है. लेकिन हमारा मानना है कि कड़ी मेहनत और अमेरिकी संसद के सदस्यों की मदद से हम लोग इसे कर पाएंगे.

    उन्होंने कहा, मैं अमेरिका की अगली उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने का इंतजार कर रही हूं. मैं फख्र के साथ सिर बुलंद कर वहां जाऊंगी और शपथ ग्रहण में हिस्सा लूंगी. कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ सोमवार को एनाकोस्टिया में मार्थाज टेबल’ के कार्यक्रम में मौजूद थे.

    इस दौरान दंपति ने लोगों के लिए खाद्य सामग्री पैक की. हैरिस ने कहा, हम लोग यहां सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं की मदद के लिए आए हैं. डे ऑफ सर्विस के मौके पर यहां जैक एंड जिल से कई स्कूली छात्र आए हैं. इस दिन हम लोग डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके योगदान को याद करते हैं.
    हैरिस (56) बुधवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी.

    वह पहली महिला, पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति होंगी. बता दें कि 1994 में संसद ने ‘मार्टिन लूथर किंग हॉलिडे’ को राष्ट्रीय सेवा दिवस के तौर पर मान्यता दी थी. वर्ष 2009 में तत्कालीन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ओबामा ने राष्ट्रीय सेवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका के सभी लोगों से हिस्सा लेने का आह्वान किया था. हर साल जनवरी के तीसरे सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर की जयंती आयोजित की जाती है.

    मार्टिन लूथर किंग ने 1950 और 60 के दशक में अश्वेतों के अधिकारों के लिए अहिंसक प्रदर्शन किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के लाल किले में भी पहुंचा बर्ड फ्लू से 15 कौवों की मौत से 26 जनवरी तक रहेगा बंद
    Next Article संसद की कैंटीन में अब सब्सिडी वाला खाना सांसदों को नहीं मिलेगा, होगी सालाना 8 करोड़ की बचत

    Related Posts

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.