Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान नेता राकेश टिकैत की चेतावनी, जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं
    Breaking News Headlines

    किसान नेता राकेश टिकैत की चेतावनी, जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर किसानों का विरोध प्रदर्शन करीब डेढ़ महीने से जारी है. सरकार के साथ 9वें दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल पाया है. इधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि आंदोलन जारी रहेगा.

    टिकैत ने कहा, क्लॉज पर चर्चा वो करेगा जिसे कानून में संशोधन कराना हो, ये हमारा सवाल है ही नहीं. सरकार को ये तीनों कानून खत्म करने पड़ेंगे. उन्होंने कहा, आंदोलन में करीब 9वें दौर की वार्ता हो चुकी है, सरकार पूर्ण रूप से अडिय़ल रुख कर रही है. टिकैत ने राजनीतिक पार्टी के समर्थन के आरोप का जवाब देते हुए कहा, हमारा आंदोलन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है. हमारे आंदोलन को सभी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने कहा, जब तक बिल वापस नहीं हो जाता है तक तक एक भी किसान प्रदर्शन स्थल से नहीं हिलेगा.

    दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान पर टिकैत ने यह बातें कही. तोमर ने इससे पहले कहा, भारत सरकार ने किसान यूनियन के साथ एक बार नहीं 9 बार घंटों तक वार्ता की. हमने लगातार किसान यूनियन से आग्रह किया कि वो कानून के क्लॉज पर चर्चा करें और जहां आपत्ति है वो बताएं. सरकार उस पर विचार और संशोधन करने के लिए तैयार है.

    गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की लगातार मांग कर रहे हैं और दूसरी ओर सरकार ने साप कर दिया है कि कृषि कानूनों को रद्द नहीं करेगी, हालांकि कानूनों पर संशोधन किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाईकोर्ट का आदेश : संतान की दुर्घटना में मौत के बाद माता-पिता को मुआवजे का अधिकार
    Next Article चिराग पासवान को बड़ा झटका, दो दर्जन नेताओं ने एलजेपी से दिया इस्तीफा

    Related Posts

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    September 1, 2026

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    September 1, 2026

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.