Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए नेताओं ने तीन मार्च की रैली के लिए संकल्प रथ को किया रवाना
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    एनडीए नेताओं ने तीन मार्च की रैली के लिए संकल्प रथ को किया रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : राजधानी के गांधी मैदान में तीन मार्च को होने वाली रैली के लिए राज्य भर में प्रचार-प्रसार के लिए एनडीए नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश जदयू कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर संकल्प रथ को रवाना किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, राजीव रंजन सहित अन्य नेता मौजूद रहे.
    इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी. इसमें राज्य के हर गांव और पंचायत से लोग जुटेंगे. केवल पटना से ही करीब एक लाख लोग होंगे. उन्होंने कांग्रेस की पिछली रैलियों को नुक्कड़ सभा बताते हुए कहा कि यदि अनंत सिंह ने लोगों को नहीं बुलाया होता तो रैली में लोग ही नजर नहीं आते.
    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए मॉडल रैली होगी. इसमें नीतीश सरकार के 13 साल के कामकाज का असर दिखेगा. वहीं, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस विशाल रथ के माध्यम से राज्य के लोगों को नीतीश कुमार के पिछले 13 साल के काम-काज और उपलब्धियों को बताने व आगामी रैली में आने की अपील की जायेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर में स्टेडियम व जुगसलाई में पार्क बनेगा
    Next Article GST जैसे सुधारों ने मजबूत आर्थिक वृद्धि दर की नींव रखी : नरेंद्र मोदी

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.