Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने भोलेनाथ दूतों के बीच जैकेट व गर्म टोपी का किया वितरण
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने भोलेनाथ दूतों के बीच जैकेट व गर्म टोपी का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■ उपायुक्त ने भोलेनाथ दूतों के बीच जैकेट व गर्म टोपी का किया वितरण….*
    ===================
    *■ कोरोना संक्रमण के साथ कोविड वैक्सिन की प्रक्रिया व इससे जुड़ी गतिविधियों से आम जनता को करायें अवगतः-उपायुक्त….*
    ===================
    *■ उपायुक्त ने काबिले तारीफ कार्यशैली को लेकर भोलेनाथ के दूतों का आभार प्रकट किया…..*
    ===================
    *■ कन्या भू्रण हत्या के प्रति हम सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता:-उपायुक्त….*
    ===================
    उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज दिनांक-16.01.2021 को सूचना भवन सभागार में भोलेनाथ के दूत (Enforcement Volunteers) के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा भोलेनाथ के दूत के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ हीं उपायुक्त द्वारा बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए भोलेनाथ के दूतों के बीच जैकेट व गर्म टोपी का वितरण किया गया।
    इसके अलावा उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कोविड वैक्सिन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए आमजनों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करें, ताकि खुद की सुरक्षा के साथ-साथ आमजनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें। आगे उपायुक्त ने कहा कि जिले में भोलेनाथ के दूत के द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय है। आप सभी के सहयोग से जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कोविड वैक्सिन व कोविड-19 के दिशा-निर्देश व मास्क, सैनिटाइजर आदि के प्रति जागरूकता लायी जा सके एवं लोगों से इसका अनुपालन सुनिश्चित कराकर उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।
    इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने भोलेनाथ के दूत (Enforcement Volunteers) के द्वारा लोगो को जागरूक करने हेतु किए जा रहें जागरूकता-सह-मास्क वितरण के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया एवं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होने आगे कहा कि इस जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगो में काफी जागरुकता आई है, और इसी का परिणाम है कि जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में रोज कमी आ रही है। तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा सभी भोलेनाथ के दूतों से मास्क वितरण के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत होते हुए उन समस्याओं के निदान हेतु जानकारी दी गयी एवं कहा गया कि हम सभी अपने छोटे-छोटे प्रयासों से हीं समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
    उपायुक्त द्वारा आगे कोविड-19 वैक्सिन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि आज से जिले में कोविड-19 का वैक्सीन दिया जा रहा है। ऐसे में कोविड-19 वैक्सिनेशन में आप सभी का इसी प्रकार सहयोग आपेक्षित है, ताकि वैक्सीनेशन के संबंध में लोगो को सही-सही जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया जा सके।
    *■ जिले में 1000 बेटे पर औसतन 778 बेटियांः-उपायुक्त….*
    इसके अलावे भोलेनाथ के दूतों को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि वर्तमान में देवघर जिला अन्तर्गत घटते लिंगानुपात को देखते हुए हम सभी को मिलजुल कर बेहतर तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि इस घटते आंकड़े को रोकते हुए इसे बेहतर बनाया जा सके। आज के समय में अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भस्थ शिशु के ‘‘लिंग‘‘ की जांच करने और कराने के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना अतिआवश्यक है। ऐसे में जरूरत है कि हम सभी मिलजुल कर कन्या भू्रण हत्या जैसी कुप्रथा को दूर करते हुए ऐसा करने वाले लोगों को चिन्हित करने का प्रयास करें। जल्द हीं एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आप सभी भोलेनाथ के दूतों के साथ इस दिशा में बेहतर कार्य किया जायेगा, जिसमें आप सभी के साथ पूरे जिलावासियों की सहयोग आपेक्षित है।
    *बैठक में उपरोक्त के अलावे* जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर सुश्री सुधा राज के साथ-साथ कार्यालय कर्मी सहित भोलेनाथ के दूत आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 टीकाकरण अभियान का हुआ शुरूआत,डीसी एवं डीडीसी ने जामताड़ा अंतर्गत 2 सत्र स्थल सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सीएचसी कुण्डहित का किया दौरा
    Next Article नल से जल योजना में सम्बंधित पंचायत के नदी का नाम को प्रस्ताव में लेने के बारे में दिशा निर्देश दिया गया

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    June 28, 2026

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.