Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद नॉर्वे में अब तक 23 लोगों की मौत
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद नॉर्वे में अब तक 23 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुनिया भर के कई देशों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों के बीच टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच नॉर्वे ने दावा किया है कि अमेरिका निर्मित फाइजर की वैक्सीन लगाए जाने के बाद देश में 23 लोगों की मौत हो गई है.

    नॉर्वे ने अपने दावे में कहा कि वैक्सीनेशन के बाद मारे गए लोग बुजुर्ग थे. फिलहाल देश में 33,000 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है. बताया गया कि नॉर्वे में टीकाकरण के बाद मरने वाले लोग बहुत वृद्ध हैं. मृतकों की उम्र 80 साल से ऊपर है. कई 90 साल की उम्र के पार हैं.

    गौरतलब है कि 26 दिसंबर से नॉर्वे में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी. नॉर्वे की सरकार ने कहा है कि वैक्सीन बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. नॉर्वेजियन मेडिसिन एजेंसी के अनुसार 23 मौतों में से 13 की ऑटोप्सी कर दी गई है, जिसके नतीजों से पता चला है कि वैक्सीन के सामान्य दुष्प्रभाव ने भी बीमार और बुजुर्ग लोगों पर गंभीर असर किया.

    नॉर्वेजियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने कहा कि गंभीर बीमार लोगों के लिए हल्के वैक्सीन साइड इफेक्ट्स के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. जिनकी जिन्दगी बहुत कम बची है उन पर वैक्सीन का लाभ मामूली हो सकता है.

    नॉर्वे ने कहा है कि इस सिफारिश का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि युवा और स्वस्थ लोगों को टीका लगवाने से बचना चाहिए, लेकिन यह इस बात का एक प्रारंभिक संकेत है कि देशों को इस पर गंभीर नजर रखनी होगी. यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी के प्रमुख एमर कुक ने कहा है कि कोविड वैक्सीन की सुरक्षा पर नजर रखना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित कोरोना टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, प्रथम चरण में राज्य के 48 सेंटरों में वैक्सीनेशन की हुई है तैयारी

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.