Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन इकानॉमी अभी भी कमजोर, लेकिन क्रेडिट डिमांड में आ रही तेजी: बैंक आफ अमेरिका
    Breaking News Headlines

    इंडियन इकानॉमी अभी भी कमजोर, लेकिन क्रेडिट डिमांड में आ रही तेजी: बैंक आफ अमेरिका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयार्क. अमेरिकी इंवेस्टमेंट और ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी कमजोर है और इसमें यह कमजोरी वित्तीय वर्ष 2021 में बरकरार रहने की आशंका है. वहीं, ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारत के लिए अच्छी बात यह है कि देश में क्रेडिट डिमांड में तेजी आ रही है और होलसेल प्राइस इंडेक्स पर समायोजित लेंडिंग रेट्स में कमी आ रही है.

    यानी इंटरेस्ट रेट्स गिर रहे हैं, जिससे क्रेडिट डिमांड बढी है. बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब भारत सरकार, आरबीआई सहित दुनियाभर की रेटिंग एजेंसियां और ब्रोकरेज फर्म भारत में उम्मीदों से भी अधिक तेज इकोनॉमिक रिकवरी होने का दावा और अनुमान लगा रहे हैं. केंद्र सरकार को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था में केवल 7.5 फीसदी की गिरावट आएगी.

    बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के एक्टिविटी इंडिकेटर में नवंबर में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अक्टूबर में यह गिरावट 0.8 प्रतिशत और सितंबर तिमाही के दौरान यह गिरावट 4.6 प्रतिशत थी. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि भारत के एक्टिविटी इंडिकेटर में गिरावट यह दर्शाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था अभी भी कमजोर है.

    बैंकिंग सेक्टर का क्रेडिट ग्रोथ 6.2 फीसदी रहने का अनुमान

    ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने कहा कि भारत के बैंकिंग सेक्टर का क्रेडिट ग्रोथ वित्त वर्ष 2021 में 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वहीं, वित्त वर्ष 2022 में यह बढ़कर 12 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा.

    फर्म का कहना है कि डबलूपीआई आधारित लेंडिंग रेट्स में कमी आना वित्त वर्ष 2022 में बैंकों के तेज क्रेडिट ग्रोथ का प्रमुख कारण बनेंगे. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में महंगाई के कारण आरबीआई ने पिछली तीन तिमाहियों में इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें कहा गया है कि एमसीएलआर मार्च 2019 से ही 1.45 प्रतिशत नीचे है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleममता बनर्जी ने दी साथ देने की सलाह, कांग्रेस ने जवाब में कहा- विलय कर लें
    Next Article टीवी की नागिन ने लिया बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में कहर ढा रहीं फोटो

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.