Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्मी डे: पहली बार एक साथ उड़े 75 ड्रोन्स, एआई की मदद से दुश्मन का करेंगे खात्मा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आर्मी डे: पहली बार एक साथ उड़े 75 ड्रोन्स, एआई की मदद से दुश्मन का करेंगे खात्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सेना दिवस पर पहली बार सेना ने ड्रोन अटैक का नजारा पेश किया. इस ड्रोन अटैक में दिखाया गया कि कैसे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ये ड्रोन दुश्मनों पर सटीक निशाना लगा सकते हैं. ड्रोन स्वॉर्मिंग तकनीक से आगे भविष्य में होने वाले युद्ध में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा.

    सेना दिवस के मौके पर कई ड्रोन ने मिलकर दुश्मन के टैंक, आतंकी कैंप, हैलीपैड, फ्यूल स्टेशन सहित कई जगहों को निशान बनाने का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में 75 ड्रोन शामिल थे. इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए यह ड्रोन बिना किसी मानव हस्तक्षेप के दुश्मन के इलाके में 50 किलोमीटर तक दाखिल हुए और टारगेट की पहचान कर उन्हें नष्ट कर दिया.

    इस सिस्टम में सारे ड्रोन एक-दूसरे के साथ कम्युनिकेट करते हैं और एक साथ मिलकर मिशन को अंजाम देते हैं. भारतीय सेना ने स्वदेशी कंपनियों के साथ मिलकर ड्रोन स्वॉर्मिंग तकनीक का प्रदर्शन किया. हालांकि ये इस बात को भी दिखाता है कि हम कैसे आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इसमें मदर ड्रोन सिस्टम को भी दिखाया गया है.

    इसमें दिखाया गया है कि मदर ड्रोन से चार चाइल्ड ड्रोन निकलते हैं और इनके अलग-अलग टारगेट होते हैं. इसके बाद यही चाइल्ड ड्रोन अपने टारगेट को सफलतापूर्वक नष्ट करते हैं. इस प्रदर्शन में ड्रोन ने दिखाया कि वे न केवल दुश्मन पर सटीक निशाना लगा सकते हैं बल्कि पैरा ड्रॉपिंग के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

    इन ड्रोन की मदद से किसी सामान को पैराशूट के जरिए उतारा जा सकता है या फिर ये ड्रोन खुद भी सामान को उतार सकते हैं. सामान लैंड करने के बाद इन ड्रोन का सिस्टम अपने आप बंद हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडोनेशिया में जबर्दस्त भूकंप, मची तबाही, 15 लोगों की मौत, 600 लोग घायल
    Next Article BSNL जल्द 4जी सर्विस देगी, जारी किया 57,000 साइट लगाने के लिए 7500 करोड़ का टेंडर

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठेकेदार के लापरवाही से राहगीर हो रहे हैं परेशान, 33 के वि के केबलिंग केवल ले जाने में जगह-जगह गड्ढा बना जानलेवा, मंडल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.