Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम खट्टर ने किया चंडीगढ़ से हिसार तक एयर टैक्सी का शुभारंभ, चार लोग कर सकेंगे सफर
    Breaking News Headlines

    सीएम खट्टर ने किया चंडीगढ़ से हिसार तक एयर टैक्सी का शुभारंभ, चार लोग कर सकेंगे सफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ से हिसार तक एयर टैक्सी का शुभारंभ किया. इस सेवा की शुरुआत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत की गई है. वहीं दूसरे चरण में इन एयर टैक्सी को हिसार से देहरादून के लिए भी शुरू किया जाएगा. खास बात है कि इस सुविधा के बाद सफर महज 45 मिनट का रह जाएगा.

    गौरतलब है कि इस एयर टैक्सी में पायलट के अलावा 4 अन्य लोग भी सफर कर सकते हैं. वहीं, इस सेवा के तहत टैक्सी को निजी तौर पर बुक भी किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सफर के लिए यात्रियों को 1755 रुपए चुकाने होंगे. वहीं इसकी बुकिंग का लाभ केवल ऑनलाइन ही लिया जा सकेगा. सीएम ने जानकारी दी कि पहली बार छोटे जहाजों का इस्तेमाल इस सेवा के लिए किया जा रहा है.

    एयर टैक्सी की इस सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत 18 जनवरी से हो जाएगी. वहीं तीसरे चरण में विमान सेवा में दो और रास्तों को जोड़ा जाएगा. 23 जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे चरण की सेवा में चंडीगढ़ से देहरादून और हिसार से धर्मशाला रूट शामिल हैं. खास बात है कि इन रास्तों के अलावा कंपनी कुल्लू और हरियाणा के दूसरे रास्तों पर भी एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने के बारे में विचार कर रही है.

    इस एयर टैक्सी सर्विस की शुरुआत झज्जर के बैरी गांव निवासी कैप्टन वरुण सुहाग ने की है. खास बात है कि वरुण पूवज़् सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग के भतीजे हैं. कैप्टन वरुण आने वाले समय में 26 अलग-अलग रास्तों पर एयर टैक्सी शुरू करने की योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि उन्होंने एयर टैक्सी सेवाओं की शुरुआत साल 2015 में कर दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशुक्रवार को होगी किसानों और सरकार के बीच बैठक, कृषि मंत्री को सकारात्मक चर्चा की उम्मीद
    Next Article हमारे स्वाभिमान को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई तो देंगे मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ सिंह

    Related Posts

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.