Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असंतुष्ट विधायक पार्टी हाईकमान से बात करें: येदियुरप्पा
    Breaking News Headlines राजनीति

    असंतुष्ट विधायक पार्टी हाईकमान से बात करें: येदियुरप्पा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने गुरुवार को असंतुष्ट पार्टी विधायकों को उनके खिलाफ झूठे आरोपों को लगाने के बजाय पार्टी हाई कमान और वरिष्ठ नेताओं से बात कर अपनी शिकायतें रखने की चुनौती दी.

    येदियुरप्पा ने कहा,‘‘ यदि किसी को कल हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कोई भी शिकायत है, तो वह पार्टी हाईकमान से बात करे. मैंने अपनी सीमाओं के अनुसार सब कुछ किया है. उन्हें मेरी सीमाओं को भी समझना चाहिए, उन्हें पार्टी में व्याप्त अनुकूल माहौल को खराब करने के बजाय पार्टी आलाकमान से बात करनी चाहिए.’’

    मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास कृष्णा में मकर संक्रांति के मौके पर गायों की पूजा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो लोग खुद को असंतुष्ट मान रहे हैं, उन्हें अपनी व्यथा का इजहार पार्टी फोरम पर करना चाहिए. इसके बजाय कुछ लोग खुलेआम आरोप लगा रहे हैं जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होती है. इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश काटी, जो बुधवार को मंत्रिमंडल में शामिल हुए ने संवाददाताओं से अलग बातचीत में विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के विधायक मुनिरत्ना और विश्वनाथ जल्द ही मंत्री बनेंगे.

    उन्होंने कहा,‘‘ कुछ मामले अदालत में लंबित होने के कारण उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने से रोक दिया गया है. एक बार मामले का निष्पादन हो जाने के बाद, जो जल्द ही अपेक्षित है, उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा.

    अदालत से मामले के निपटारे के बाद दोनों विधायकों मुनिरत्ना और विश्वनाथ को जल्द ही मंत्री बनाया जाएगा.’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 48 हजार करोड़ रुपये मंजूर
    Next Article वॉट्सएप की डेटा प्राईवेसी पॉलिसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    June 27, 2026

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.