Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना का असर, 17 जनवरी का पोलियो टीकाकरण स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया ये कारण
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना का असर, 17 जनवरी का पोलियो टीकाकरण स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया ये कारण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन का काम देश में शुरू हो चुका है और कई बड़े शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है और इसके साथ ही पोलियो टीकाकरण भी 17 जनवरी को होने वाला था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण अभियान को स्थगित कर दिया है.

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. जल्द ही इसके बारे में आगे की सूचना भी दी जाएगी.

    25 साल में पहली बार आगे बड़ा पोलिया अभियान

    गौरतलब है कि 16 जनवरी से देश भर में कोरोना वैक्सीन की खुराक देने की शुरुआत की जा रही है. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना वालंटियर्स को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जाएगी. पोलिया अभियान को स्थगित करने का सरकार ने स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है.

    भारत में हर वर्ष लाखों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है. यही कारण है देश को पोलियो से पूरी तरह से मुक्ति मिल गई है. बीते 25 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि पल्स पोलियो अभियान को आगे बढ़ाया गया है.

    फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेगी कोरोना वैक्सीन

    विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का वैक्सीन लगेगी. इन्हें वैक्सीन लगने के बाद सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सुरक्षा बल के जवानों को कोरोना का टीका लाया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.
    गौरतलब है कि हाल ही में कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की थी.

    तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है, लेकिन इसके साथ-साथ अन्य वैक्सीनेशन का काम भी साथ में चलेगा, लेकिन आखिरी वक्त में पल्स पोलिया अभियान को स्थगित कर दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविज्ञापन कंपनियों मे विराट-अनुष्का को लेकर मची होड़, माता-पिता बनते ही रेस में कई बड़े ब्रांड
    Next Article मुरैना शराब कांड: अबू तक 22 की मौत, एसपी, कलेक्टर पर गिरी गाज सीएम शिवराज ने दोनों को हटाया

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.