भरत सिंह ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती
भरत सिंह जी के साकची स्थित कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई
जमशेदपुर 12 जनवरी! भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह जी ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया! कार्यक्रम की शुरुआत श्री भरत सिंह जी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ा कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, तथा स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि देते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता है उनके जीवनी को पढ़ने पर आज के युवाओं को अपने किसी भी विपत्ति से निकलने का उपाय मिलेगा! हमें अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाने की आवश्यकता है! देश के युवाओं के लिए स्वामी जी एक प्रेरणा का स्रोत सदैव ही बने रहेंगे! इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कोच श्री जे.पी.सिंह जी एवं भाजपा नेता शिवशंकर सिंह जी ने भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला! आज के इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कोच जे.पी.सिंह, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, शक्ति सिंह, गुरदीप सिंह, एस.पी.सिंह, कुमार संदेश, अभिमन्यु कुमार, रामाशीष सिंह, अमन शर्मा,संदीप सिंह, राम उदय ठाकुर, करण गोराई, राजीव कुमार, राहुल सिंह, गोपी सिंह, डॉक्टर जिया, राम कुमार शर्मा, अनिल कुमार पांडे, राजन, सुबोध, जय मंगल झा आदि सदस्यगण उपस्थित थे!