Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी भारत की सदी होगी: रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी भारत की सदी होगी: रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी भारत की सदी होगी: रघुवर

    कुछ लोग चुनाव में गलत दुष्प्रचार का सहारा लेकर चुनाव जीतेते हैं:रघुवर दास

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी भारत की सदी होगी. दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती. युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत पर आगे बढ़ऩे की जरूरत हैं.
    मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से हिन्दुस्ताान मित्र मंडल स्कूल परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के महासचिव हरिबल्लभ सिंह आरसी, आरका जैन यूनिवर्सिटी के अंगद तिवारी, राजदेव सिन्हा, हिन्दुस्तान मित्र मंडल स्कूल के महासचिव अवध किशोर चौधरी, संस्थान के महासचिव अखिलेश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से रघुवर दास को मुकूट पहना व माला पहना कर विकास पुरुष से सम्मानित किया. उन्हेें भगवान गणेश की प्रतिमा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर युवाओं को संबोधित किया. वहीं मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं को अपना कर्तत्व निभाने व नशा मुक्त बनने की अपील की. उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे. स्वामी जी की सोच थी कि भारत एक दिन सफल और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा. उनकी सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं, जिनमें देश के युवाओं की बड़ी भागीदारी है. कौशल विकास, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन, मुद्रा योजना जैसे लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.
    वहीं स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान वर्ष 2018 में युवा दिवस के मौके पर 28 हजार एवं वर्ष 2019 में रिकॉर्ड 1 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया. पांच वर्षों के दौरान 1 लाख से ज्यादा सरकारी नियुक्तियां की गई जिनमें 95 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किये गए. वर्तमान झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार ने युवाओं के साथ किये गए एक भी वादों को पूर्ण नहीं किया. नए रोजगार के अवसर मुहैया करना तो दूर की बात राज्य सरकार ने अब तक रोजगार छीनने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2 लाख सखी मंडल की स्थापना कर 20 लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। पुलिस विभाग में 11 हजार की नियुक्ति की गयी। निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु मोमेंटम झारखंड के माध्यम से 50 हजार युवाओं को रोजगार दिए गए। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने युवाओं की विशेष चिंता की थी, लेकिन वर्तमान की हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगने व धोखा देने का कार्य किया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

    कल भी था सीएम, आज भी हूं, आगे भी रहूंगा

    स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में स्वागत गान में अपने को सीएम से संबोधित करने पर कहा कि उनके बारे में सीएम शब्द का जो प्रयोग किया गया वह बिल्कुल सही है. वे कल भी सीएम थे, आज भी हैं और आगे भी रहेेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम मतलब कॉमन मैन. जब मुख्यमंत्री थे तो जनता से कहते थे कि वे उनके लिए कॉमन मैन हैं.

    पांच वर्षों तक बेदाग सरकार दी

    उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपनी जिन्दगी में हार नहीं माना. 25 वर्षों तक जनता की सेवा की और आगे भी करते रहेंगे. हमेशा संघर्ष किया. राजनीति हार-जीत लगी रहती है. उससे वे कभी नहीं घबराएं हैं. चुनाव के समय में कुछ लोग छल कपट, जात पात की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कभी किसी के साथ जात पात, धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं की. चुनाव के दौरान उनके बारे में यह कहा गया कि वह जो दाग हैं जिसे मोदी व शाह का डिटरर्जेंट व ब्लीचिंग पाउडर नहीं धो सकता है. लेकिन चुनाव का एक वर्ष होने जा रहा आज तक उन पर कभी कोई आरोप सिद्ध नहीं हो पाया है. आज तक उनके नाम पर न तो रांची, न ही जमशेदपुर में एक टुकड़ा जमीन है. स्वामी विवेकानंद की सोच पर चल कर जनता की सेवा करता रहा. उन्होंने कहा कि पांच वर्र्षांे तक बेदाग सरकार दी. उन्होंने दूसरे दल की नेताओं की तरह कभी ठेेका पट्टा नहीं लिया. किसी कंपनियों के आगे नहीं झुका. आज जात पात की राजनीति करने वाले खुद अपने ही जात का शोषण कर रहे हैं.

    आज स्कूल की तीन मंजिल रघुवर की देन: अवध किशोर

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल स्कूल के महासचिव अवध किशोर चौधरी ने कहा कि स्कूल की तीन मंजिल बिल्डिंग रघुवर दास की देन हैं. उन्होंने कहा कि 95 लाख रुपये की लागत से स्कूल की बिल्डिंग तैयार हुई है. रघुवर दास ने 24 लाख खर्च कर स्कूल को हाई स्कूल बनवाने का काम किया. आरका जैन यूनिवर्सिटी के अंगद तिवारी, हरिबल्लभ सिंह आरसी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महासचिव अखिलेख चौधरी ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन पढ़ा.

    अखिलेश को किया गया सम्मानित
    रघुवर दास ने ब्लेड मैन के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्र्ड में नाम दर्ज कराने वाले अखिलेश चौधरी को नई दिल्ली से आए सर्टिफिकेट व अवार्ड से सम्मानित किया

    बाल प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    संस्थान ने बच्चों के लिए निबंध व भाषण प्रतियोगिता करायी थी जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को सम्मानित किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की
    Next Article भाजपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.