Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में प्लाज्मा दाता के रूप में आज टाटा स्टील कर्मी  राजेश सतदेवे ने एक नया कीर्तिमान रच दिया
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    झारखंड में प्लाज्मा दाता के रूप में आज टाटा स्टील कर्मी  राजेश सतदेवे ने एक नया कीर्तिमान रच दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। झारखंड में प्लाज्मा दाता के रूप में आज टाटा स्टील कर्मी  राजेश सतदेवे ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। झारखंड में अब तक कोई भी कोरोना से जीतकर चार बार ही प्लाज्मा दान करने में सक्षम हुए, लेकिन राजेश सतदेवे ने अपने शरीर में उपलब्ध एन्टीबॉडी के कारण आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में पांचवी बार प्लाज्मा दान किया। श्री सतदेवे सितम्बर -2020 में कोरोना मुक्त हुए थे, जिसके बाद वे नियमित अन्तराल पर शरीर में उपलब्ध कोरोना के खिलाफ एन्टीबॉडी के कारण कोरोना मरीजों के लिए उपयोगी कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा दान कर रहे हैँ। जिला के उपायुक्त श्री सूरज कुमार द्वारा जिला प्रशासन, रेड क्रॉस व जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से कोविड-19 मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने का अभियान चलाया था, जिसके माध्यम से अब तक 226 बार प्लाज्मा दान हो चुका है, जो कि झारखंड में सबसे अधिक है। आज श्री राजेश सतदेवे के प्लाज्मा दान के जिला में प्लाज्मा डोनेशन की नोडल पदाधिकारी सुश्री स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, जिला औषधि नियंत्रक, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एसडीपी तथा प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें, जिन्होने श्री सतदेवे का उत्साह बढाया तथा पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनके जज्बे के प्रति सम्मान जताया। इस अवसर पर भारत सेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कृष्णा भालोटिया ने प्लाज्मा दाता को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। ज्ञातब्य हो कि प्लाज्मा डोनेशन अभियान को प्रोत्साहन देने में रेड क्रॉस के पेट्रन श्री कृष्णा भालोटिया अपनी संस्था भारत सेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से लगातार सक्रिय रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article बुजुर्ग  जगबल्ली सिंह को पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने सौंपा व्हीलचेयर
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.