Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले रघुवर दास, डीवीसी का मामला उठाया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले रघुवर दास, डीवीसी का मामला उठाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले रघुवर दास, डीवीसी का मामला उठाया
    पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आरके सिंह मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीवीसी नियंत्रण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण झारखंड के छह जिले प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में राज्य सरकार राजनीति कर रही है। उसकी मंशा लोगों को बिजली मिले इसमें नहीं, बल्कि राजनीति करने में है। राज्य सरकार खुद उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूल रही है, लेकिन बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। साथ ही डीवीसी के बारे में भ्रम फैला रही है। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।
    मंत्रालय द्वारा बताया गया कि झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दामोदर घाटी निगम से 14 मार्च 2020 को करार किया था, जिसके अनुसार चालू मासिक बिल का नियमित रूप से भुगतान किया जाना था। साथ ही पुराने बकाए का भुगतान करने के लिए झारखंड सरकार अनुमोदन लेने की अनुमति लेने पर भी सहमति बनी थी। लेकिन जेबीवीएनएल ने अपने पुराने बकाये के विरुद्ध केवल एक किस्त का भुगतान किया। वहीं मासिक बिल के अनुसार अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक के कुल 1323.90 करोड़ रुपए के एवज में से केवल 441.72 करोड पर का ही भुगतान किया गया है। इस कारण यह परेशानी आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि डीवीसी को कोयले के लिए अग्रिम का भुगतान करना पड़ता है। साथ ही अपने कर्मचारियों का वेतन भी देना पड़ता है। जेबीवीएनएल के द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण डीवीसी ने तो कोयले का भुगतान कर पा रहा है, न ही अपने कर्मचारियों को वेतन दे पा रहा है। अगर यह भुगतान नहीं होगा तो बिजली उत्पादन में बाधा आएगी, इस कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मंत्रालय द्वारा बताया गया कि झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा एक लेटर ऑफ क्रेडिट दिया गया था, जिसे इन्वोक किया गया है। भविष्य में बिजली की आपूर्ति के लिए झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को एक नया लेटर ऑफ क्रेडिट देना होगा। राज्य सरकार वादे के अनुसार नियमित रूप से भुगतान करती रहेगी, तभी वहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो पाएगी।
    बिलिंग माह JBVNL पर बकाया JBVNL द्वारा भुगतान
    अप्रैल 2020 176.35 0.00
    मई 2020 158.65 0.60
    जून 2020 161.74 0.27
    जुलाई 2020 163.28 0.27
    अगस्त 2020 169.05 340.27
    सितंबर 2020 163.78 0.27
    अक्टूबर 2020. 160.94 0.00
    नवंबर 2020 170.11 100.04
    कुल 1323.90 441.72
    (राशि करोड़ रुपये में।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर निरीक्षण जारी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.