Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला जिला बार एसोसिएशन ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार

    सरायकेला जिला बार एसोसिएशन ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला जिला बार एसोसिएशन ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    पटना में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर राजेश शुक्ल का किया सम्मान

    सरायकेला खरसांवा जिला बार एसोसिएशन ने आज सरायकेला जिला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार अधिवक्ता की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का आज भव्य अभिनंदन किया तथा पिछले दिनों पटना में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से श्री शुक्ल को बधाई दी।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल पूरे झारखंड के अधिवक्ताओ के गौरव है , उनको अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने से राज्य के अधिवक्ताओ का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओ के कल्याण के कार्य बराबर हुए है और उनसे बड़ी आशा और अपेक्षा है। अधिवक्ताओ के सुख दुःख में वे हमेशा खड़े रहते है।

    इस अवसर पर कोल्हान के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलक पति ने कहा कि श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओ को बराबर मदद किया है और वे सदैव अधिवक्ताओ के सहयोग के लिए तत्पर रहते है। कोरोना जैसे संक्रमण काल मे भी उन्होंने अधिवक्ताओ को पूरी मदद कराई। बिहार और झारखंड के अधिवक्ता को लॉक डाउन में फस गए थे,उनको पूरा संरक्षण और हर तरह से मदद श्री शुक्ल ने किया।

    इस अवसर पर अधिवक्ता पेंशन कमिटी के सदस्य, कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के पी दुबे ने कहा कि श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओ के हितों में जितना कार्य किया वह सदा याद किया जाएगा। श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने से हम सब गौरवान्वित हुए है। श्री शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओ को 2021 में बड़ी आशाएं है। उन्होंने जिला में अधिवक्ताओ की समस्या को श्री शुक्ल के समक्ष रखा।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने सरायकेला जिला बार एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के हित के लिए वे बराबर कार्य करते रहेंगे। सरायकेला जिला बार से उनका आत्मीय और भावनात्मक संबंध है और सदा रहेंगा। उन्होंने सभी को नव बर्ष के लिए बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना जरूरी है वही दिल्ली और अन्य राज्य सरकार की तर्ज पर झारखंड में भी राज्य सरकार को अपने बजट में अधिवक्ताओ की कल्याणकारी योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान बनाना चाहिए ताकि राज्य सरकार का भी अधिवक्ताओ की कल्याणकारी योजनाओं में योगदान हो सके। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल की भावना के अनुरूप झारखंड उच्च न्यायालय फिजिकल कोर्ट के बारे में उचित और सामयिक निर्णय लेंगा। इस अवसर पर श्री शुक्ल को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार ने किया ,धन्यवाद ज्ञापन जिला बार एसोसिएशन के महासचिव श्री देवाशीष ज्योतिषि ने किया। इस अवसर पर श्री गोलक पति, के पी दुबे, भीम सिंह कूदादा, केदार अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियो ने अपने विचार व्यक्त किये। श्री शुक्ल ने सभी सदस्यों से मिलकर नव वर्ष की बधाई दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन डॉ आर. एन. झा के अध्यक्षता में तंबाकू  फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर कार्यशाला का आयोजन
    Next Article हल नहीं निकला तो आंदोलन होगा और तेज: भगवान सिंह

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.