Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन: मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड

    24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन: मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना यानी पीएम किसान योजना की शुरुआत करेंगे। झारखंड में भी इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। रांची के ओरमांझी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा।* इसके साथ ही *सभी जिला मुख्यालयों व 264 प्रखंडों में इसका आयोजन किया जायेगा।* लाभुक किसानों को इसमें बुलायें। वहां के मुखिया व स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी इसमें आमंत्रित करें। *प्रधानमंत्री एक बटन दबाकर एक साथ पूरे देश में सवा करोड़ किसानों के खातों में सीधे राशि भेजेंगे। झारखंड के लगभग 10 लाख किसान इस योजना के लाभुक होंगे। सभी लोग प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखेंगे।* मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देश सभी जिला उपायुक्तों को दिया। वे झारखंड मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंडों में इसके लिए समुचित व्यवस्था करें। कार्यक्रम के दौरान ही किसानों को पीएम किसान योजना का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा।

    *मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पंचायत सचिवालय के स्वयंसेवकों के बकाये मानदेय का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करना है।* इसके लिए उपायुक्त संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे सुनिश्चित करें। आगे से राशि का भुगतान समय पर होता रहे, इसका भी ध्यान रखा जाये। साथ ही कुछ जिलों में स्वयंसेवकों को पहचान पत्र नहीं दिये गये हैं, वहां एक सप्ताह में पहचान पत्र निर्गत करें। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट, पानी टंकी व पेवर ब्लॉक लगाने के संबंध में होनेवाली विशेष ग्राम सभा 25 फरवरी को बुलायें। मुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर बीडीओ इसे सुनिश्चित करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि *27 फरवरी को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन व किसानों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा।* यह कार्यक्रम भी राज्यभर में होगा। इसमें जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक भाग लेंगे। खूंटी व दुमका में तालाबा जीर्णोद्धार योजना की शुरुआत होगी। इसके लिए भी उपायुक्त तैयारी करें।

    बैठक में *मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, पंचायती राज सचिव श्री प्रवीण टोप्पो समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री दास ने मीठी क्रांति योजना का शुभारंभ किया
    Next Article अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग, पुलिस को बड़ी साजिश की आंशका

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.