Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस का स्थापना दिवस: प्रियंका ने संभाला मोर्चा, राहुल ने विदेश से भेजी शुभकामनायें
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस का स्थापना दिवस: प्रियंका ने संभाला मोर्चा, राहुल ने विदेश से भेजी शुभकामनायें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर विदेश चले गए हैं. किसान आंदोलन के बीच इस तरह राहुल गांधी के विदेश जाने पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं उनकी अनुपस्थिति में उनकी बहन और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल लिया है.

    प्रियंका गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर बड़ा हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए. ये कहना कि ये राजनीतिक साजिश है ये एकदम गलत है. जिस तरह के लफज ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ये पाप है. किसानों से बात करनी चाहिए और कानून वापस लेने चाहिए.

    वहीं राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर विदेश से शुभकामनाएं भेजी हैं. आज कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है और राहुल गांधी रविवार को निजी यात्रा पर विदेश चले गए हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है. आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. जय हिंद.

    राहुल गांधी की अनुपस्थिति के बावजूद सोमवार सुबह कांग्रेस पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया. वरिष्ठ पार्टी नेता ए के एंटनी ने पार्टी का झंडा फहराया और उस समय वहां पर राहुल गांधी की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी तथा कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे.

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है, अपने एक वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअध्यक्ष बनते ही आरसीपी ने मांगी मोदी सरकार में अपनी हिस्सेदारी
    Next Article कोने-कोने में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की प्रक्रिया आज से होगी शुरू, चार राज्यों में होगा ड्राई रन

    Related Posts

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    August 22, 2026

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.