■ *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं माननीय विधायक, जामताड़ा विधानसभा, डाॅ इरफान अंसारी के द्वारा नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बन्दरचुवा पंचायत अंतर्गत आमजोरा ग्राम एवं दीघारी पंचायत अंतर्गत चैनपुर में बने सामुदायिक पुस्तकालय का संयुक्त रूप से किया गया शुभारम्भ।*
■ *पुस्तकालयों की महत्ता, उपयोगिता एवं उसकी आवश्यकता अक्षुण्ण है, मानव के व्यक्तित्व के निर्माण में पुस्तकालयों की भूमिका सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होती है:- उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज़(भा. प्र.से.)*
■ *माननीय विधायक,जामताड़ा विस, डाॅ इरफान अंसारी ने इतने सारे सामुदायिक पुस्तकालय निर्माण की नई सोच को सराहना किया, इस चैलेंजिंग पहल को लेकर उन्होंने उपायुक्त जामताड़ा को दी शुभकामनाएँ।*
आज दिनांक 27 दिसंबर 2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं माननीय विधायक, जामताड़ा विधानसभा, डाॅ इरफान अंसारी के द्वारा नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बन्दरचुवा पंचायत अंतर्गत आमजोरा ग्राम एवं दीघारी पंचायत अंतर्गत चैनपुर में सीएसआर एवं सामुदायिक सहयोग से बने सामुदायिक पुस्तकालय का संयुक्त रूप से किया गया शुभारम्भ।
उपायुक्त द्वारा पुस्तकालय निगरानी कमेटी के साथ बैठक कर पुस्तकालय संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।साथ ही उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है इसका लाभ सभी लें।
उपायुक्त ने कहा कि जिस तरह हमलोग मंदिर,मस्जिद आदि धार्मिक स्थानों में अनुदान देते है वैसे ही संपन्न लोग पुस्तकालय जो विद्या का मन्दिर है इसमें भी बढ़कर चढ़कर अनुदान देते हुए एक आदर्श पुस्तकालय के रूप में विकसित करें।
*विषम परिस्थितियों में भी जो बेहतर करने का जुनून रखते है,उनकी हर सपने पूरी होती है:उपायुक्त*
सामुदायिक पुस्तकालय शुभारम्भ के दौरान उपायुक्त निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। तो उन्हें निगरानी समिति के सदस्य ने बताया कि इस समिति में रेणुका कुमारी नाम की अनाथ युवती है। इसकी माता पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व ही हो गई ऐसे विषम परिस्थितियों में इस लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और अपने भाई राणा प्रताप सिंह के सहारे उन्होंने पहले बीए की पढ़ाई पूरी की अब इग्नू से एमए कर क्षेत्र के युवतियों के लिए मिशाल पेश कर रही है। उपायुक्त ने कहा कि युवती ने जिन विषम परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारते हुए पढ़ाई की है औऱ कर रही है वह तारीफ़ के काबिल है। *उन्होंने कहा कि जो विषम परिस्थितियों में भी डटकर सामना करते हुए अपनी मंजिल की ओर चलते रहते हैं उन्हें उनके सपनों को साकार करने से कोई नहीं रोक सकता।* उपायुक्त ने कहा कि *जब भी आपको पढ़ाई लिखाई संबंधित कोई आवश्यकता हो मुझसे मिले हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।*
पुस्तकालय निगरानी समिति को उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार से पुस्तकालय को राजनीति का अड्डा न बनने दें। पुस्तकालय में मौजूद ज्ञानवर्धक पुस्तकों से ज्ञान अर्जन कर इसका सदुपयोग करें एवं पुस्तकालय की उपयोगिता को सार्थक बनाएं। सब के सहयोग से यह पुस्तकालय संचालित हो इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संपन्न लोग समय-समय पर पुस्तकालय में अनुदान करें।
माननीय विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा उपायुक्त द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण कराने की पहल/नई सोच स्वागत योग्य है। इसका लाभ जनता को मिलेगा एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोग अच्छी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने पुस्तकालय में पुस्तक अनुदान करते हुए कहा कि मैं पुस्तकालयों में कंप्यूटर व्यवस्था करूँगा ताकि लोग इंटरनेट के माध्यम से भी ज्ञान अर्जन कर सकेंगे।
मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय विधायक ने कहा साइबर क्राइम के वजह से जामताड़ा पर लगे इस कलंक को खत्म करने में उपायुक्त के पहल से सभी पंचायतों में अधिष्ठापित किये जा रहे सामुदायिक पुस्तकालय का सही उपयोग से मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय अथाह ज्ञान का भंडार है इसका सही से उपयोग कीजिए।
इस मौके पर डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे गये।
*विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल का किया निरीक्षण, बांटी गई परिसंपति तथा मुंह जूठी व गोद भराई रस्म कराया गया*
कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने आदि को लेकर कार्यक्रम में जिले के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कृषि/आत्मा, मत्स्य, कल्याण, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला अग्रणी बैंक, ग्रामीण विकास, निर्वाचन एवं यूआईडी से संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी ली। इस मौके पर संयुक्त रूप से किसानों को मकई बीज का भी वितरण किया गया। सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया एवं उससे मिलने वाले लाभ आदि के बारे में बताया गया।
मौके पर डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री महेश्वरी प्रसाद यादव ,बीपीओ विद्युत मुर्मू, पीएम आवास के प्रखण्ड समन्वयक श्री तापस लायक ,ई प्रखण्ड प्रबंधक मो. अरमान अली , पंचायत के मुखिया मोहम्मद सफीउल्लाह ,जिला परिषद सदस्य रुकसाना खातून समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे |

