Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अपने महापुरुषों, उनके संघर्ष और कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान की गाथा को कभी नहीं भूल सकती:भाजपा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा अपने महापुरुषों, उनके संघर्ष और कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान की गाथा को कभी नहीं भूल सकती:भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा महानगर के पांच मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, बोले वक्ता।

    ■ भाजपा अपने महापुरुषों, उनके संघर्ष और कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान की गाथा को कभी नहीं भूल सकती।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पांच मंडलों में शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। साकची पूर्वी, मानगो, गोलमुरी, सोनारी एवं गोविंदपुर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को वक्ताओं ने विषयवार संबोधित किया। साकची पूर्वी में चंद्रशेखर मिश्रा, मानगो में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, गोलमुरी में रामबाबू तिवारी, सोनारी में मिथिलेश सिंह यादव एवं गोविंदपुर में अभय सिंह ने प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। वंदे मातरम गीत एवं वर्ग गीत के पश्चात वक्ताओं ने प्रस्तावित दस विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित प्रेरक उद्बोधन व रीति नीति के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। वहीं, भाजपा के इति‍हास, वि‍कास, सैद्धांतिक भूमि‍का, सांगठनि‍क कार्य पद्धति‍यों के साथ राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्‍धि‍यों के बारे में जानकारी दी। शिविर में कुल दस विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिनमें भाजपा का इतिहास और विकास, सोशल मीडिया का उपयोग, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, पिछले 6 सालों में अंत्योदय प्रयत्न, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, हमारा विचार परिवार, व्यक्तित्व विकास, झारखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धियां/ अन्य दलों की स्थिति एवं भाजपा की भूमिका समेत भाजपा की कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका समेत, 2014 के बाद देश की राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं कार्यकर्ताओं का दायित्व शामिल है।

    प्रशिक्षण शिविर के महानगर प्रमुख अभय सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला से कार्यकर्ता सींचकर बाहर निकलेंगे एवं राष्ट्र प्रथम के भाव को अपने अंदर समाहित करते हुए भारत माता की सेवा में लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की अवधारणा ने पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया। जब तक हम अपने पार्टी के इतिहास को नहीं जानेंगे तब तक हम भाजपा को नहीं संवार पाएंगे। भाजपा महापुरुषों के संघर्ष और कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान की गाथा को कभी नहीं भूल सकती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा के कारण आज हर जन में भाजपा और और हर मन में भाजपा बस चुकी है। कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ कार्य करने को संकल्पबद्ध है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हम सभी पार्टी नहीं परिवार हैं और इस बात का हमें गर्व हैं। भाजपा की कार्यपद्धति, भाजपा की रीति-नीति और ऐसे प्रशिक्षण ही हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग करते हैं। इस प्रशिक्षण शिविर का ध्येय केंद्र सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुँचाने के साथ ही प्रदेश की झामुमो-काँग्रेस गठबंधन सरकार की नाकामियों को भी जनता के सामने लाना है।

    इन वक्ताओं ने किया सम्बोधित: पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ल, पवन अग्रवाल, हरेंद्र पांडेय, कल्याणी शरण, रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, अचिंतम गुप्ता, अभय सिंह उज्जैन व अन्य।

    इस दौरान साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के पूर्व कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न ,शिखर पुरुष एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी वाजपेई जी की 96 वीं जयंती मनाई
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    June 28, 2026

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.