Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साठी में प्रखण्ड व सरकारी हॉस्पिटल की होने लगी माँग
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार

    साठी में प्रखण्ड व सरकारी हॉस्पिटल की होने लगी माँग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साठी में प्रखण्ड व सरकारी हॉस्पिटल की होने लगी माँग

    लाखों कीआबादी के बावजूद क्षेत्र के लोगों का पुरा नही हुआ सपना

    क्षेत्रीय नेता राजू झा के द्वारा माँग पुरा नही होने पर आंदोलन की चेतवानी

    पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत साठी में साठी थाना, रेलवे स्टेशन, स्टेट हाईवे, सरकारी बैंक, कॉलेज होने के बावजूद सरकार और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली और पटना से हेलिकॉप्टर से आये नेता वोट के लिए लोगों को उल्लू बना कर उड़ जाते हैं। बिहार में पंद्रह वर्षो से राजपाट चला रही सुशासन के मुखिया नितीश बाबू का साठी की धरती से किए गए प्रखण्ड और हॉस्पिटल बनवाने का घोषणा सरकार के फाइलों में दब कर रह गया है। साठी थाना क्षेत्र में दर्जनों गाँव की लाखों आबादी गुजर करती है। लेकिन बड़े अफसोस की बात है। की प्रखण्ड कार्यालय में काम के लिए दस से बारह किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। तथा उचित इलाज करवाने के लिए भी वही हाल है।किसी गरीब परिवार की औरतों को प्रसव पीड़ा होने पर अंदाजा लगाया जा सकता है की कितना सितम झेलना पड़ता होगा। कभी कभी तो हॉस्पिटल जाते जाते रास्ते में ही दम निकल जाता है। और जिंदगी में जीने वाला इंसान मौत के गाल में समय पर हॉस्पिटल नही पहुँचने के कारण जिंदगी से जुदा हो जाता है। पश्चिम चंपारण जिला के वरीय सामाजिक कार्यकर्ता और लौरिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या सोलह के भावी उमीदवार शिवेन्द्र कुमार झा उर्फ राजू भैया के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल,मुख्य सचिव,और विभागीय मंत्री को पत्र लिख कर यथा शीघ्र साठी को प्रखण्ड बनाने, सरकारी हॉस्पिटल सौ बेड का, खोलने की माँग की गई है। साठी थाना क्षेत्र के धोबनि धर्मपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी नेजामुद्दीन, बरवाकला गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता और रिटायर्ड आर्मी अफसर शेख सुलेमान, साठी पंचयात के मुखिया ऐमाम आलम, बहुवारवा पंचयात के मुखिया संजय मिश्रा धोबनि धर्मपुर पंचयात की महिला सामाजिक कार्यकर्ता गजाला खातून, साठी की प्रमुख सामाजिक संगठन व संस्था जर्नी औफ चेंज के अध्यक्ष नासिर जमाल, आदि लोगों के द्वारा भी साठी में यथा शीघ्र प्रखण्ड, हॉस्पिटल बनाने की माँग जिला प्रशासन और बिहार के मुख्यमंत्री से की गई है। और कहा गया है की अगर हमलोगों के क्षेत्र की प्रमुख माँग प्रखण्ड और हॉस्पिटल बनवाने की घोषणा अगर सरकार के द्वारा नही की जाती है तो पुरे साठी थाना क्षेत्र की तमाम जनता पटना में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने पीएम के किसान संवाद कार्यक्रम का किया लाइव प्रसारण, जुटे हजारों किसान
    Next Article वित्तीय संकट से ग्रस्त एक दर्ज़न से अधिक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नम्या फाउंडेशन ने सौंपे स्मार्टफोन,

    Related Posts

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    September 12, 2026

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    September 12, 2026

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    September 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    पर्युषण महापर्व : आत्मशुद्धि से आत्मजागरण की ओर

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों की बैठक आज, विक्रेताओं को धमकी और कार्रवाई की मांग

    निखार हत्याकांड: ‘वर्दी’ पर शक गहराया, कोलकाता से दो गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 327 समितियों की आमसभा

    पैर में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; जमशेदपुर की स्नेहा ने विश्व चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

    जान जोखिम में डालकर पीपा के सहारे स्कूल पहुंच रहे बच्चे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.