Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह की चल रही तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह की चल रही तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 24, 2020No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह की चल रही तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की*
    =====≠==========
    *रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित होगा राज्यस्तरीय समारोह*
    =============
    **राज्य स्तरीय समारोह में 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं को लॉन्च करेंगे मुख्यमंत्री*
    ===≠==========
    *राज्य एवं जिला स्तर पर होने वाले समारोह में 533455 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का होगा वितरण*
    =================
    *कोरोना से बचाव और रोकथाम की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा*
    ==============
    ● *राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन होगा*

    *श्री हेमंत सोरेन*
    *मुख्यमंत्री, झारखंड*

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज 29 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समारोह की चल रही तैयारियों की समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समारोह के आयोजन में कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए ।इस मौके पर अधिकारियों की ओर से तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई ।

    *2 घंटे तक होगा कार्यक्रम*

    अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समारोह का आयोजन दो स्तरों पर होगा । रांची के मोराबादी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह और जिला मुख्यालयों में समारोह आयोजित किए जाएंगे । रांची में राज्यस्तरीय समारोह दोपहर 12:30 से दोपहर 2:30 तक होगा । 2 घंटे तक चलने वाले इस समारोह में कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि राज्य स्तरीय समारोह से सभी जिले लाइव जुड़े रहेंगे । समारोह में कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा ।

    *19 योजनाओं का उद्घाटन, 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांच होगी*

    रांची के मोराबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांच करेंगे । वे 533455 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे ।

    *उदघाटन के लिए प्रस्तावित योजनाएं*

    *नगर विकास एवं आवास विभाग*

    ●गिरिडीह शहरी जलापूर्ति योजना

    ●चाकुलिया शहरी जलापूर्ति योजना

    ●नगर निगम भवन रांची

    ●कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेन्टर

    ●जुपमी भवन

    *उद्योग विभाग*

    ●इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर, आदित्यपुर

    *_पेयजल एवं स्वच्छता विभाग_*

    ●38 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल उद्घाटन

    *भवन निर्माण विभाग*

    ●समाहरणालय हजारीबाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
    चांडिल और सरायकेला खरसावां में अनुमंडल कोर्ट

    ●चांडिल और सरायकेला खरसावां अनुमंडल कोर्ट के लिए क्वार्टर

    ●हजारीबाग के बरही अनुमंडल में उपकारा का उद्घाटन

    *उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग*

    ●खूंटी , चतरा, लोहरदगा, जामताड़ा, गोड्डा, बगोदर और हज़ारीबाग़ में राजकीय पॉलिटेक्निक

    ●बीआईटी सिंदरी में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन

    *ग्रामीण विकास विभाग*

    ●राज्य के 23 प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का डिजिटल उदघाटन

    *कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग_*

    ●खूंटी जिले के फुदी में नवनिर्मित सहकारी प्रबंध /प्रशिक्षण संस्थान भवन

    ●देवघर के सारठ में डेयरी प्लांट

    *ऊर्जा विभाग*

    ●पूर्वी सिंह के बहरागोड़ा में ग्रिड सब स्टेशन

    *अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग*

    ●सरायकेला के नीमडीह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

    *स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग*

    ●90 विद्यालय एवं सक्रवाल भवन का डिजिटल उद्घाटन

    *शिलान्यास के लिए प्रस्ताव योजना*

    *नगर विकास एवं आवास विभाग*

    ●रांची के धुर्वा में नेहरू पार्क का नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण योजना

    ●रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज दो

    ●रांची जिला के बरहे , बिजुपाड़ा में फार्मा पार्क

    ●धनबाद जिला के निरसा में लेदर पार्क

    *उद्योग विभाग*

    ●SFURTI योजना के तहत लोहरदगा के कुडू में रिमी महानी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड रांची के बुंडू में बैदिक लाह फाउंडेशन और रामगढ़ के लारी में स्वावलंबी सहकारी समिति

    *पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग*

    ●इको टूरिज्म सर्किट

    *पेयजल एवं स्वच्छता विभाग*

    ●12 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल शिलान्यास

    *स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग*

    ●चाईबासा में राजकीय फार्मेसी संस्थान

    ●गुमला के पालकोट एवं कामडारा तथा लातेहार के बरवाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

    *श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग*

    ●रांची के सिमालिया, खूंटी के फुदी, रामगढ़ के कैथा, इंडिका के बानो दुमका के शिकारीपाड़ा और गिरिडीह के अकदोनी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

    *ऊर्जा विभाग*

    ●साहिबगंज के बरहेट जामताड़ा के नारायणपुर और रांची के इरबा सिकिदिरी में ग्रिड सब स्टेशन

    *लॉन्च के लिए प्रस्तावित योजना*

    *कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग*

    ●जाति प्रमाण पत्र ,आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र के लिए सर्विस डिलीवरी योजना

    ●अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षण फार्मूला तय करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन

    *पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग*

    ●झारखंड पर्यटन नीति 2020

    ●झारखंड खेल नीति 2020

    ●ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और साझा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

    *महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग*

    ●महिला हेल्पलाइन नंबर 181*

    ●सार्वभौमिक वृद्ध कल्याण योजना

    *ग्रामीण विकास विभाग*

    ●प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख लाभुकों का गृह प्रवेश

    *कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग*

    ●कृषि ऋण माफी योजना

    ●मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

    *गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग*

    ●डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम

    *अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग*

    ●झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति के 10 प्रतिभावान छात्रों को विदेश में स्थित अग्रणी विश्वविद्यालयों में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना

    *स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग*

    ● राज्य के 25 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तन करना

    *परिसंपत्ति वितरण की विवरणी*

    *उद्योग विभाग*

    ●प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत 3 हजार लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण

    *पर्यटन कला संस्कृति युवा कार्य एवं खेलकूद विभाग*

    ●खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के तहत नियुक्ति पत्र का वितरण

    ●खिलाड़ी कल्याण कोष योजना के तहत सात खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना

    *खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग*

    ●झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड का विवरण

    *स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग*

    ●81 चिकित्सा पदाधिकारी और 68 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देना

    ●झारखंड लोक सेवा आयोग से अनुशंसित 299 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र

    *कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग*

    ●झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन का प्रबंधन अगले 5 वर्ष के लिए विस्तारित करने को लेकर राज्य सरकार एवं एनडीडीबी के बीच एमओयू

    *इस बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव श्रीमती आराधना पटनायक, प्रधान सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, एडीजी श्री एम एल मीणा, सचिव श्री विनय कुमार चौबे , सचिव श्री प्रशांत कुमार, सचिव श्री राजेश शर्मा , सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी और रांची के उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद फुरकान अंसारी पहुंचे तरनी मंडल टोला,ग्रामीणों ने किया जमकर स्वागत
    Next Article इन बुज़ुर्गों के आशीर्वाद में ही परमात्मा का आशीर्वाद है – काले

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.