Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आयकर रिटर्न की प्रोसेसिंग हुई तेज, विभाग ने किया खास ट्वीट
    Breaking News Headlines

    आयकर रिटर्न की प्रोसेसिंग हुई तेज, विभाग ने किया खास ट्वीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. वित्त वर्ष 2019-20 यानी असेसमेंट ईयर 2020-21 का आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. इसी बीच आयकर विभाग ने एक बार फिर से लोगों के आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक खास ट्वीट किया है. इस ट्वीट में आयकर विभाग ने कहा है कि ‘फाइल करो झट से, प्रोसेसिंग होगी पट से’. आमतौर पर आयकर रिटर्न वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद रिटर्न प्रोसेस होने में करीब 20 से 45 दिन तक लग जाते हैं, लेकिन अब महज चंद दिनों में प्रोसेसिंग हो रही है.

    प्रोसेसिंग में लगते थे 45 दिन तक

    आईटीआर वेरिफिकेशन के बाद आयकर अधिनियम 1961 के तहत आयकर विभाग टैक्स की प्रोसेसिंग करता है और फिर प्रोसेसिंग पूरी होने पर उसका नोटिफिकेशन भेजता है. ये नोटिफिकेशन मोबाइल पर और ईमेल आईडी पर भेजा जाता है. सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर यानी सीपीसी के जरिए हर आईटीआर को प्रोसेस किया जाता है, जिसमें करदाता की तरफ से दिए आंकड़ों की सीपीसी के पास पहले से मौजूद आंकड़ों से तुलना की जाती है. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30-45 दिन तक का समय लग जाता है.

    इनकम टैक्स के बारे में जान लें ये जानकारी

    आयकर विभाग ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई बार आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाई है. अभी आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है, जिसके अब और आगे बढ़ने की उम्मीद कम है. ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न फाइल नहीं किया है तो अभी incometaxindiaefiling.gov.in पर जाकर अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने की मोदी सरकार की सराहना
    Next Article अपने यात्रियों को कैब बुकिंग की सुविधा भी देगी इंडिगो

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.