Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने की मोदी सरकार की सराहना
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने की मोदी सरकार की सराहना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए कदमों के सही बताया है. दरअसल, आनंद शर्मा गृह मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है. समिति ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को सौंपी.

    रिपोर्ट में कोरोना के प्रबंधन और उसकी रोकथाम के लिए मोदी सरकार के कदमों की सराहना की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए दुनिया के बाकी देशों से पहले भारत में कदम उठाए गए. हालांकि ये भी कहा गया है कि मार्च में बाहर से आने वाले केवल उन यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिन्हें तेज बुखार था, लेकिन उन यात्रियों की नहीं जिनमें कोई लक्षण नहीं था या जिन्होंने यहां पहुंचने से पहले दवा ले ली थी

    समिति ने अपनी रिपोर्ट में लॉकडाउन को लेकर विस्तार से चर्चा की है. समिति ने लॉकडाउन से हुई परेशानियों और व्यवधानों का जिक्र तो किया है, लेकिन अचानक लगे लॉकडाउन को समय की जरूरत और वायरस को रोकने के लिए उठाया गया कदम बताया है. समिति के अनुसार लॉकडाउन का मुख्य उद्देश्य देशभर में एक समान नियम लागू करना, संक्रमण को उच्चतम स्तर तक पहुंचने की गति को धीमा करना और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई चुनौतियों के अनुकूल बनाना था. समिति ने साफ शब्दों में कहा है कि लोकडाउन से देश में स्वास्थ्य का ढांचा खड़ा करने और अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने का समय मिला.

    समिति ने लॉकडाउन के दौरान घर लौटने के दौरान कुछ प्रवासी मजदूरों की मौत का जिक्र किया है, लेकिन कोई संख्या नहीं बताई है. समिति ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की दिक्कतें दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की भी तारीफ की है. समिति के अनुसार इनमें सबसे प्रमुख था प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना. इसके तहत देशभर में जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज मुहैया कराई गई. देश में अचानक लगाए गए लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरते रहे हैं. दो दिनों पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी में लॉकडाउन को लेकर सरकार पर हमला बोला था.

    राहुल गांधी ने 19 दिसंबर को ट्विटर पर लिखा था कि एक करोड़ संक्रमित और डेढ़ लाख लोगों की मौत, बिना योजना के लगाए गए लॉकडाउन से 21 दिनों में कोरोना के खिलाफ तो लड़ाई नहीं जीत सके, लेकिन इसने लाखों लोगों का जीवन बर्बाद जरूर कर दिया. अब कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति की ये रिपोर्ट से सरकार को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

    समिति ने ये भी माना है कि कोरोना संकट ने पूरी दुनिया के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी कर दी, जिसके लिए न तो सरकारें तैयार थीं और न ही लोग. समिति का आकलन है कि ये महामारी जल्दी खत्म नहीं होगी और इसलिए सरकार को इसके लिए एक दूरगामी योजना बनानी चाहिए. महामारी से सबक लेते हुए देशभर में प्रवासी मजदूरों का एक डेटाबेस बनाना चाहिए जिससे जरूरत पडऩे पर उनकी मदद आसानी से की जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिशन प्रहार’ से महिलाएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, समाज में बढ़ती विकृति का डटकर सामना जरूरी : दिनेश कुमार
    Next Article आयकर रिटर्न की प्रोसेसिंग हुई तेज, विभाग ने किया खास ट्वीट

    Related Posts

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    September 1, 2026

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.