Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को पीएम मोदी मनाएंगे किसानों के संग, भाजपा महानगर ने की तैयारी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को पीएम मोदी मनाएंगे किसानों के संग, भाजपा महानगर ने की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को पीएम मोदी मनाएंगे किसानों के संग, भाजपा महानगर ने की तैयारी

    ■ बड़ा सुसनी पंचायत के हाट मैदान में पीएम मोदी के उद्बोधन को सुनेंगे किसान, लगेगा बड़ा स्क्रीन।

    जमशेदपुर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा जमशेदपुर महानगर सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना के अंतर्गत 18 हजार करोड़ रुपये लगभग नौ करोड़ किसान परिवारों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस मौके पर किसानों से चर्चा भी करेंगे। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने इस दिन को विशेष बनाने हेतु सोमवार को कमलपुर मंडल में कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। कमलपुर मंडल के बड़ा सुसनी में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मुचीराम बाउरी व जिला पदाधिकारियों के संग चर्चा कर तैयारी के निमित्त जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम को भाजपा महानगर के तत्वावधान में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के किसान भाइयों को आमंत्रित किया गया है। बड़ा सुसनी पंचायत के हाट मैदान में किसानों की उपस्थिति में पार्टी के पदाधिकारी एवं मंडल के कार्यकर्ता बड़े एलइडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन सुनेंगे। उन्होंने कहा कि संवाद से पूर्व किसान भाइयों के बीच मोदी सरकार के पिछले छह वर्षों के दौरान कृषि एवं किसानों के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा की जाएगी। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कार्यकर्तओं के संग हाट मैदान का जायजा लिया।

    इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, मुचीराम बाउरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष सांतनु मुखर्जी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष मंटु चरण दत्ता समेत प्रधान महतो व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में डीएमएफटी प्रशासनिक निकाय की समीक्षात्मक बैठक
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.