Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, कहा- अगले साल मार्च तक 10 से 15 हज़ार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरी
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, कहा- अगले साल मार्च तक 10 से 15 हज़ार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, कहा- अगले साल मार्च तक 10 से 15 हज़ार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरी*
    ===============
    *कोरोना संकट से निपटने हुए जीवन को सामान्य बनाने और विकास की गति तेज करने की दिशा में सरकार कर रही है काम*
    =============
    *29 दिसंबर को सरकार के पूरे हो रहे हैं एक साल, सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराएंगे अवगत*
    =================
    *राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों की जरूरतों के हिसाब से बनाई गई है रोजगार से जुड़ी योजनाएं*
    ==================
    ● *ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल*

    ● *स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार बना रही है कार्य योजना*

    *श्री हेमंत सोरेन*
    *मुख्यमंत्री, झारखंड*

    2021 नई उम्मीदों का साल होगा। नए वर्ष में बड़े पैमाने पर युवक- युवकों को नौकरी देने के लिए सरकार द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है। अगले साल मार्च तक लगभग 10 से15 हज़ार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए भी एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका स्थित अपने आवास में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दरम्यान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए हर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं ।

    *सरकार के पूरे हो रहे हैं 1 साल, कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को हमारी सरकार के 1 साल पूरे हो रहे हैं । इस मौके पर कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी । वही, पिछले एक साल के दौरान सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा । जनता की उम्मीदों पर हमारी सरकार खरा उतरने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है । जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है ।

    *कोरोना संकट में भी शुरू की गई कई अहम योजनाएं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साल कोरोना महामारी की वजह से काफी चुनौतियों भरा रहा है । लेकिन, इस वैश्विक महामारी के बीच हमारी सरकार ने कई अहम योजनाएं शुरू की है, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। इस सिलसिले में मनरेगा के अंतर्गत तीन नई योजनाएं शुरू की गई है , जिसके जरिए मानव दिवस सृजित करने के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा रही है । इसके अलावा पर्यटन के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया गया है । इस क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा । सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए उनकी जरूरतों को देखते हुए अलग-अलग योजनाएं बनाई है । शहरी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के लिए योजना चलाई जा रही है । सरकार का मकसद है कि कोरोना काल में जो मजदूर अपने घर वापस आए हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध करा सके ।

    *जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का हो रहा है काम*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से आज पूरी दुनिया जूझ रही है। इस वजह से कई व्यवस्थाएं ठप हो गई है ।लेकिन, इन सबके बीच हमारी सरकार कोरोना संकट से निपटने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है । पिछले 1 साल की चुनौतियों से बाहर निकलते हुए जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास की गति को तेज किया जा रहा है । विदित है कि सीमित संसाधनों के भरोसे सरकार ने ना सिर्फ कोरोना को नियंत्रित करने में सफल हो रही है, बल्कि राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविक्रमपुर आंगनवाड़ी केंद्र- 1 व 2 में सहायिका पद का हुआ चयन
    Next Article डॉ0 साहिर पाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीवन-दीप डायग्नोस्टिक सेंटर का किया औचक निरीक्षण मिली कई खामियां

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.