
जामताड़ा: शीत ऋतु का समय का चल रहा है.लोग ठंड से परेशान है .लोग ठंड से ठिठूर भी रहे है.ऐसे में सबसे ज्यादा इस ठंड के मौसम में ऊन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कते हो रही जो सबसे गरीब परिवार से आते है और उससे भी ज्यादा जो गरीब बुजुर्ग है.गौरतलब है कि शीत ऋतु का लगभग आधा समय पार होने को चला है.पर अभी तक गरीब असहाय को कंबल का वितरण नही किया गया है .जिसका खामियाजा गरीबों-असहायों को भुगतना पड़ रहा है.वही जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के गरीब असहायों भी ठंड में कंबल नही मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.प्रखंड क्षेत्र के गरीबों-असहायों ने कहा ठंड का मौसम आधा बीतने को चला पर अभी कंबल नही मिला.जिससे रात में ठंड बिना कंबल के ही गुजारना पड़ रहा है .जिप सदस्य भजहरि मंडल और सुभद्रा बावरी ने कहा संबंधित विभाग को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए .ताकी गरीब- असहायों को ठंड में परेशानी न हो.इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा के प्रधान लिपिक जितेंद्र से पुछे जाने पर कहा कि आपूर्ति आदेश दे दिया गया है .1 सप्ताह या 10 दिन के अंदर वितरण होने की संभावना है.

